Wednesday, July 15, 2026
Google search engine
Homeक्राइमआगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर दर्दनाक हादसा, कार सवार 8 लोगों की मौत...

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर दर्दनाक हादसा, कार सवार 8 लोगों की मौत…

गुरुवार को जौनपुर के रजिस्ट्रेशन नंबर वाली अर्टिगा कार तेज रफ्तार से आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर दौड़ रही थी. ना जाने इस बीच कार चालक कैसे कार से नियंत्रण खो बैठा और कार आगे जा रहे एक ट्रक में जा घुसी.

उत्तर प्रदेश के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस पर गुरुवार एक दर्दनाक हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई. मरने वाले सभी एक कार में सवार थे. कार का रजिस्ट्रेशन नंबर यूपी के जौनपुर का था. ये हादसा उस वक्त हुआ जब तेज रफ्तार कार एक ट्रक में जा घुसी. कार में कुल 8 लोग सवार थे.

यह घटना आगरा के थाना फतेहाबाद क्षेत्र में हुई. कार तेज रफ्तार से आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे दौड़ रही थी. ना जाने इस बीच कार चालक कैसे कार से नियंत्रण खो बैठा और कार आगे जा रहे एक ट्रक में जा घुसी.

जिसकी वजह से कार के परखच्चे उड़ गए. कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. उस अर्टिगा कार में 8 लोग सवार थे. जिनमें से 6 की मौत मौके पर ही हो गई. जबकि दो लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया. जहां इलाज के दौरान उन दोनों ने भी दम तोड़ दिया.

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने बामुश्किल कार में फंसे शवों को बाहर निकाला. पुलिस ने सभी शव पोस्टमार्टम हाउस भेज दिए हैं. उन सभी पहचान कर उनके परिजनों को सूचना भेजी जा रही है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments