#MeToo मुहीम मे दिया मिर्जा ने लगाए साजिद खान पर गंभीर आरोप
फिल्ममेकर साजिद खान पर अब तक कई महिलाएं यौन उत्पीड़न का आरोप लगा चुकी हैं. इसके बाद साजिद को फिल्म हाउसफुल-4 से बतौर निर्देशक हटा दिया गया है. साजिद खान की फिल्म हे बेबी में गेस्ट अपीयरेंस देने वाली एक्ट्रेस दिया मिर्जा ने अपने एक बयान मे स्वीकार किया कि साजिद खान गंदे आदमी हैं. उन्होंने कहा, “मैं बुरी तरह आहत हूं. मैं मानती हूं कि साजिद बुरे आदमी हैं, बहुत ही सेक्सिस्ट और घटिया. मेरे लिए भी इन मामलों की विस्तृत जानकारी बहुत चौंकाने वाली है. मैं हमेशा से ही ऐसे लोगों को पहचान जाती हूं. मैंने काम की जगह पर भी कभी ऐसे लोगों के साथ रिश्तों में समय नष्ट नहीं किया है.”
दिया ने कहा कि उन्होंने कल्पना भी नहीं की थी कि वह किसी महिला के साथ इस हद तक दुर्व्यहार कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि वह पूरी तरह समझ जकती हैं कि लोगों को कैसा लग रहा होगा, लेकिन यह कहना गलत होगा कि जो नाम सामने आ रहे हैं वे चौंकाने वाले हैं.
अपने अनुभव के बारे में दिया ने कहा कि खुश किस्मती से मैं कभी भी यौन उत्पीड़न की शिकार नहीं हुई हूं. हालांकि ऐसी घटनाएं जरूर हुई हैं जब मैंने काम खोया और लोगों ने मुझसे बात करना बंद कर दिया क्योंकि मैंने उनके घटिया इरादों को समझने और उनके हिसाब से चलने से इनकार कर दिया |



