Wednesday, July 15, 2026
Google search engine
Homeमनोरजनखेल जगतWorld Cup 2019: अफगानिस्‍तान के स्‍टार बॉलर राशिद खान ने दिग्‍गज टीमों...

World Cup 2019: अफगानिस्‍तान के स्‍टार बॉलर राशिद खान ने दिग्‍गज टीमों को दे डाली यह चेतावनी..

World Cup 2019: राशिद खान ने कहा कि हम दिखाना चाहते हैं कि हमारी टीम केवल कागज पर ही अच्‍छी नहीं है, हम मैदान पर भी शानदार प्रदर्शन देना जानते हैं. लेग स्पिनर राशिद खान को टी20 और वनडे के बेहतरीन गेंदबाजों में शुमार किया जाता है.

 अफगानिस्‍तान की क्रिकेट टीम  (Afghanistan Cricket Team) ने हाल के समय में अपने शॉर्टर फॉर्मेट के क्रिकेट में जबर्दस्‍त सुधार किया है. यही कारण है कि इस टीम को कोई भी कमजोर आंकने की भी गलती नहीं करता. क्रिकेट समीक्षकों का मानना है कि गुलबदिन नैब की टीम वर्ल्‍डकप (World Cup 2019) के दौरान एक-दो चौंकाने वाले परिणाम दे सकती है. टीम के स्‍टार बॉलर राशिद खान (Rashid Khan)ने बड़ा बयान देकर एक तरह के दूसरी टीमों को एक तरह से चैलेंज दे डाला है. उन्‍होंने कहा कि हमारी टीम वर्ल्‍डकप में शानदार प्रदर्शन करने के लिए दृढ़प्रतिज्ञ है. हम दिखाना चाहते हैं कि हमारी टीम केवल कागज पर ही अच्‍छी नहीं है, हम मैदान पर भी शानदार प्रदर्शन देना जानते हैं. लेग स्पिनर राशिद खान को टी20 और वनडे के बेहतरीन गेंदबाजों में शुमार किया जाता है. यह मिस्‍ट्री बॉलर अफगानिस्‍तान टीम की हाल की जीतों का आधार रहा है.

World Cup 2019: राहुल द्रविड़ बोले, इस मामले में लाभ की स्थिति में है टीम इंडिया..

मीडिया में आई रिपोर्ट के अनुसार राशिद खान (Rashid Khan)ने कहा, ‘यह हमारे लिए मैदान में कुछ कर दिखाने का समय है. हमारे पूरा ध्‍यान इसी बात पर है. हमने वर्ल्‍डकप के लिए काफी मेहनत की है. हम केवल वर्ल्‍डकप में खेलकर ही खुश नहीं होना चाहते, हमार लक्ष्‍य इससे कही अलग है. हम टूर्नामेंट में अच्‍छा प्रदर्शन करना चाहते हैं.’ राशिद (Rashid Khan) ने कहा, ‘भले ही हमारी टीम के पास वर्ल्‍डकप में भाग ले रहीं दूसरी टीमों जितना अनुभव नहीं है लेकिन हम अपने खेल कौशल के दम पर बड़े मौकों पर अच्‍छा प्रदर्शन करना जानते हैं.’ उन्‍होंने कहा कि हम दिखाना चाहते हैं कि हमारी टीम केवल कागज पर ही अच्‍छी नहीं है. एशिया कप में हमने यह दिखाया था और अब वर्ल्‍डकप (World Cup 2019) में भी यही हमारी योजना होगी. इससे पहले, हम दबाव के क्षणों में अच्‍छा प्रदर्शन करने में सफल नहीं हो पाते थे लेकिन एशिया कप के अनुभव से सीख लेकर हम इस वर्ल्‍डकप में दिग्‍गज टीमों के खिलाफ ऐसा करने को तैयार हैं. वर्ल्‍डकप के लिए अफगानिस्‍तान की टीम में राशिद के अलावा मुजीब उर रहमान और मोहम्‍मद नबी जैसे खिलाड़ी भी शामिल हैं.वर्ल्‍डकप 2019 (World Cup 2019) के लिए अफगानिस्‍तान की टीम इस प्रकार है..
गुलबदिन नैब (कप्तान), नूल अली जादरान, हजरतुल्लाह जजई, रहमत शाह, असगर अफगान, हशमतुल्लाह शाहिदी, नजीबुल्लाह जादरान, सैमुल्लाह शिनवारी, मोहम्मद नबी, राशिद खान, दौलत जादरान, आफताब आलम, हामिद हसन और मुजीब-उर-रहमान.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments