भारत में सात चरणों के लोकसभा चुनाव संपन्न हो गए हैं। 23 मई को नतीजे आएंगे। लगभग सभी एग्जिट पोल में बताया गया है कि देश में एक बार फिर मोदी सरकार बनने की उम्मीद है। सरकार बनने से पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा को मालदीव से बधाई मिली है। मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद ने पीएम मोदी और भाजपा को बधाई देते हुए भारत के साथ करीबी रिश्तों के जारी रहने की उम्मीद जताई है।Exit polls में फिर से मोदी सरकार के संकत मिले हैं। नतीजों के आधिकारिक ऐलान से पहले मोहम्मद नशीद ने ट्वीट किया है कि ‘भारतीय चुनाव खत्म हो चुके हैं, इसके साथ ही नरेंद्र मोदी और भाजपा को बधाई। मुझे यकीन है कि मालदीव की जनता और सरकार प्रधानमंत्री और भाजपा की अगुआई वाली सरकार के साथ नजदीकी सहयोग जारी रखने में खुशी महसूस करेंगी।’
सरकार बनने से पहले ही मालदीव से पीएम मोदी और भाजपा को मिली बधाई……
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!



