Wednesday, July 15, 2026
Google search engine
HomeमनोरजनBox Office पर हाउसफुल हो सकती है सलमान खान की 'भारत', जानें...

Box Office पर हाउसफुल हो सकती है सलमान खान की ‘भारत’, जानें ये 5 वजह…

सलमान खान को ईद रिलीज का बादशाह माना जाता है, अब देखना ये है कि इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर फैंस का कितना प्यार मिलने वाला है.

एक हफ्ते में सलमान खान और कैटरीना कैफ की ‘भारत’ सिल्वर स्क्रीन पर छाने के लिए तैयार है. दबंग खान के के सारे फैंस भी बहुत उत्साहित हैं. शुरु से ही चर्चा में रही अली अब्बास जफर द्वारा डायरेक्ट की गई यह फिल्म 5 जून को रिलीज होगी. फिल्म की रिलीज से पहले ही इसके ट्रेलर गाने सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. सलमान खान को ईद रिलीज का बादशाह माना जाता है, अब देखना ये है कि इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर फैंस का कितना प्यार मिलने वाला है.

बोर्ड पर अच्छे एक्टर्स की लिस्ट
फिल्म ‘भारत’ में इंडस्ट्री के कुछ उम्दा एक्टर्स देखने को मिलेंगे. सलमान और कैटरीना के अलावा इस फिल्म में दिशा पटानी, नोरा फतेही, वरुण धवन, जैकी श्रॉफ, तब्बू और सुनील ग्रोवर जैसे नाम भी शामिल हैं.

फीमेल लीड को लेकर विवाद
फिल्म में मेन एक्ट्रेस कैटरीना कैफ हैं लेकिन पहले यही रोल प्रियंका चोपड़ा को ऑफर हुआ था. एन मौके पर इंटरनेशनल सिंगर निक जोनस से शादी की वजह से उन्होंने यह फिल्म छोड़ दी. पीसी के इस रोल को छोड़ने के बाद कैटरीना ने इसे संभाला है, अब यह देखना दिलचस्प होगा की वह इस रोल में कितना फिट बैठती हैं.

सलमान, कैटरीना और अली की तिकड़ी
सलमान खान के अलावा कैटरीना कैफ और अली अब्बास जफर ने इससे पहले ‘टाइगर जिंदा है’ से बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे. उस फिल्म की सफलता के बाद ‘भारत’ से भी काफी उम्मीदें हैं.

सलमान का नया अवतार
इस फिल्म में सलमान खान अलग-अलग लुक में दिखेंगे. यह फिल्म उनकी जवानी से लेकर बुढ़ापे तक का सफर दिखाएगी, जिसकी वजह से फैंस को ‘भाईजान’ को कई लुक्स में देखने का मौका मिलेगा.

फिल्म के गाने रिलीज से पहले हुए हिट 
फिल्म ‘भारत’ के गाने पहले ही सोशल मीडिया पर धूम मचा चुके हैं. ‘स्लो मोशन’, ‘चाशनी’ और ‘ऐथे आ’ जैसे गानों ने लोगों के मन में इस फिल्म को लेकर काफी उत्सुकता भर दी है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments