Wednesday, July 15, 2026
Google search engine
Homeक्राइमडीयू के रामलाल आनंद कॉलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष ने फांसी लगाकर की...

डीयू के रामलाल आनंद कॉलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष ने फांसी लगाकर की खुदकुशी…….

पुलिस ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है. उत्कर्ष रामलाल आनंद कॉलेज में पॉलिटिकल साइंस से बीए कर रहा था और थर्ड ईयर में था. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुटी है.

दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के रामलाल आनंद कॉलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष (22) उत्कर्ष शर्मा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस के मुताबिक बुधवार रात उत्कर्ष के भाई ने जानकारी दी कि नानकपुरा में उत्कर्ष ने आत्महत्या कर ली है.

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा कि उत्कर्ष ने फांसी लगाकर जान दी है. उत्कर्ष के भाई ने बताया कि उनके पिता और परिवार की दूसरे सदस्य यूपी गए थे. पिता ने रात में जब उत्कर्ष को फोन किया तो उसने फोन नहीं उठाया. उसके बाद पिता ने उसे (उत्कर्ष के छोटे भाई) को फोन किया.

उसने बताया जब वह पालम से नानकपुरा पहुंचा तो उत्कर्ष की मौत हो गई थी. पुलिस ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है. उत्कर्ष रामलाल आनंद कॉलेज में पॉलिटिकल साइंस से बीए कर रहा था और थर्ड ईयर में था. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुटी है.

बता दें कि हाल ही में जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के हॉस्टल में एक छात्र ने सुसाइड किया था. आत्महत्या करने वाले छात्र का नाम ऋषि थॉमस था और वह मही मांडवी ब्वॉयज हॉस्टल में रहता था. उसने लाइब्रेरी के कॉमन एरिया में पंखे से लटककर अपनी जान दी थी.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments