एक लाख रुपये का इनाम और उम्रभर फ्री खाना चाहते हैं तो हरियाणा के रोहतक पहुंच जाइए। यहां एक ढाबे ने अनोखा चैलेंज रखा है। पढ़िए पूरी जानकारी।हैरान मत हों, इस चैलेंज को दो लोग पूरा कर चुके हैं और इनाम जीत चुके हैं। रोहतक के दिल्ली बाईपास पर स्थित तपस्या पराठा जंक्शन ने घोषणा की है कि अगर उनकी चुनौती को कोई पूरा कर दे तो उसे एक लाख रुपये का इंश्योरेंश, 1 लाख रुपये कैश और जिंदगी भर फ्री खाना दिया जा रहा है।दरअसल, चुनौती को पूरा करने का प्रयास तो कई लोगों ने किया है, लेकिन अभी तक रोहतक के अश्विनी और मध्यप्रदेश से महाराज ने इस चुनौती को पूरा कर यह इनाम हासिल किया है। रवि कुमार ने बताया कि वे भी कई बार प्रयास कर चुके हैं, लेकिन इस चुनौती को पूरा नहीं कर पाए।वहीं कुछ ग्राहकों का कहना है कि उन्हें चुनौती का पता तो है लेकिन वे इसे पूरा करने में सक्षम नहीं हैं। तपस्या के मालिक मुकेश गहलावत ने बताया कि ढाबे का नाम बेटी के नाम से उन्होंने तपस्या रखा है। पराठा लगभग 2 फीट का है और इसका वजन 1200 ग्राम है।मुकेश के मुताबिक मध्यप्रदेश के महाराज ने 50 मिनट में 4 पराठे खाए हैं और रोहतक के अश्विनी ने 40 मिनट में 3 पराठे खाकर इनाम जीता है। अब वे एक वर्ष से अश्विनी को फ्री खाना खिला रहे हैं। फिलहाल उनके बाद से किसी ने इस चुनौती को पूरा नहीं किया है।
ढाबे का अनोखा चैलेंज: 50 मिनट में 3 परांठे खाइए, उम्रभर खाना मुफ्त….
Recent Comments
on Hello world!



