Wednesday, July 15, 2026
Google search engine
Homeक्राइमओडिशा में भी भीड़तंत्र, प्रेमी युगल के काटे बाल, पुलिस ने शुरू...

ओडिशा में भी भीड़तंत्र, प्रेमी युगल के काटे बाल, पुलिस ने शुरू की जांच…..

झारखंड के बाद ओडिशा से भी भीड़तंत्र की तस्वीर सामने आई है. ओडिशा के मयूरभंज में भीड़ का शिकार एक प्रेमी जोड़ा हुआ. भीड़ ने प्रेमी युगल को पकड़कर उनके बाल काटे और सबके सामने उन्हें खरी खोटी सुनाई.

झारखंड के बाद ओडिशा से भी भीड़तंत्र की तस्वीर सामने आई है. ओडिशा के मयूरभंज में भीड़ का शिकार एक प्रेमी जोड़ा हुआ. भीड़ ने प्रेमी युगल को पकड़कर उनके बाल काटे और सबके सामने उन्हें खरी खोटी सुनाई.

तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि किस तरह उन्मादी भीड़ ने प्रेमी युगल को पकड़ रखा है और फिर एक शख्स कैंची से दोनों के बाल काटने लगता है और फिर इनके सिर को आधा मुंडन कर डालते हैं.

कुछ लोग युवक के सिर पर मारते हुए भी दिख रहे हैं. भीड़ में कुछ महिलाएं भी शामिल हैं, जो युवती के साथ हाथापाई कर रही हैं. लोग दोनों के एक साथ होने से नाराज हैं, इसी वजह से दोनों को सबक सिखाने के लिए ये बर्ताव किया.

इससे पहले झारखंड में झारखंड में एक मुस्लिम युवक के साथ मॉब लिंचिंग की घटना सामने आई थी. झारखंड के खरसवां में चोरी करने के शक में भीड़ ने मुस्लिम युवक पर जमकर हमला किया. पुलिस को सौंपने से पहले भीड़ ने उसकी 18 घंटे से ज्यादा पिटाई की. युवक को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शनिवार को उसकी मौत हो गई. युवक की पहचान 24 साल के तबरेज अंसारी के रूप में हुई है.

झारखंड की इस घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. एक वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक शख्स तबरेज अंसारी को डंडे से मार रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक, तबरेज को 18 जून को पुलिस को सौंपा गया था. उससे पहले भीड़ ने उसकी जमकर पिटाई की. शनिवार को उससे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments