लक्ष्मीबाई कॉलेज दिल्ली विश्वविद्यालय की ग्रीन वेस्टेज को लेकर पहल
नई दिल्ली । लक्ष्मीबाई कॉलेज ने स्वाबलंबन के सहयोग से ग्रीन वेस्ट रीसाइक्लिंग प्लांट का शुभारंभ किया । महाविद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ प्रत्युष वत्सला ने बताया की उनका कॉलेज का पूरा केंपस 11 एकड़ में है, और जिस जगह में यह प्लांट लगाया गया | यह जगह कभी एकदम विरान और सुनसान पड़ी हुई थी विचार किया गया कि इस हिस्से पर क्या ऐसा किया जाए जिससे छात्राओं में एक नया संदेश जाए । तब डॉक्टर नरेंद्र जो कि एक वेस्ट मैनेजमेंट कंसलटेंट है उनके सहयोग से उन्होंने ग्रीन वेस्ट रीसाइक्लिंग प्लांट का निर्माण किया । इस उपलक्ष पर मुख्य अतिथि के तौर पर सुश्री निशंक जो कि पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में एक जाना माना नाम है “स्पर्श गंगे” नाम की संस्था चलाती है और एक समाजसेवी भी हैं उन्होंने उनके कार्य की काफी सराहना की और पर्यावरण में हो रहे बदलाव की जानकारी छात्राओं को दी । इस उपलक्ष्य पर डॉक्टर नरेंद्र ने हर्बल प्लांट और उनके प्रयोग के बारे में भी छात्राओं को जानकारी दी तथा चरक वाटिका का शुभारंभ किया इसमें विशिष्ट अतिथि के तौर पर बैंक ऑफ इंडिया की प्रबंधक आकांक्षा चक्रवर्ती और डॉक्टर अरोरा सहित कई गणमान्य व्यक्तियों सहित कालेज की छात्राएं उपस्थित रही ।



