दिल्ली में आए दिन आपराधिक मामले सामने आ रहे हैं. अब दिल्ली में चार लोगों को गोली मार देने से सनसनी फैल गई है. प्रॉपर्टी विवाद के कारण घटना को अंजाम देने की बात कही जा रही है.
दिल्ली में आए दिन आपराधिक मामले सामने आ रहे हैं. अपराधी इतने बेखौफ हो चुके हैं कि उन्हें पुलिस प्रशासन का भी डर नहीं है. अब दिल्ली में चार लोगों को गोली मार देने से सनसनी फैल गई है. प्रॉपर्टी विवाद के कारण घटना को अंजाम देने की बात कही जा रही है.
मामला दिल्ली के मितराऊं का है. जहां सोमवार की रात चार लोगों को गोली मार दी गई है. गोली मारने के बाद अपराधी वहां से फरार हो गए. वारदात के बाद चारों लोगों घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस के मुताबिक वारदात को अंजाम देने के पीछे प्रॉपर्टी विवाद को वजह माना जा रहा है. वहीं पुलिस अभी तक आरोपियों को पकड़ नहीं पाई है.
पुलिस का कहना है कि गोली मारने के बाद एक के पैर में, दूसरे के सिर में और तीसरे के कूल्हे में गोली लगी है. वहीं किसी प्लॉट को लेकर यह वारदात हुई. घटना सामने आने के बाद पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है.



