Wednesday, July 15, 2026
Google search engine
Homeक्राइमकॉलेज की दलित स्टूडेंट के साथ 5 छात्रों ने किया गैंगरेप, वीडियो...

कॉलेज की दलित स्टूडेंट के साथ 5 छात्रों ने किया गैंगरेप, वीडियो हुआ वायरल तो पुलिस ने लिया ये एक्शन…….

दक्षिण कन्नड़ जिले के एक निजी कॉलेज के पांच छात्रों को अपने ही कॉलेज की एक दलित छात्रा का इस साल मार्च में दुष्कर्म करने के मामले में बुधवार को गिरफ्तार किया गया.

दक्षिण कन्नड़ जिले के एक निजी कॉलेज के पांच छात्रों को अपने ही कॉलेज की एक दलित छात्रा का इस साल मार्च में दुष्कर्म करने के मामले में बुधवार को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने यह जानकारी दी. इस वारदात का वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला प्रकाश में आया. पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और सभी आरोपी 19 वर्ष के हैं. उन्होंने बताया कि भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है.

दिल्ली-एनसीआर में मौसम हुआ सुहावना, अगले कुछ घंटों में बारिश के आसार, जानें आपके राज्य में कब होगी वर्षा

पुलिस ने बताया कि पांच छात्रों ने लड़की को अपने कार में जंगल में ले जाकर कथित तौर पर दुष्कर्म किया था. पुलिस ने बताया कि इन छात्रों ने इस वारदात का वीडियो भी बनाया और लड़की को इसके बारे में किसी से जिक्र करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी.

भाषण चोरी के आरोपों को टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने किया खारिज, कहा- मेरा बयान दिल से था

वीडियो वायरल होने के बाद जिला पुलिस ने पुटुर महिला पुलिस थाने में यह मामला दर्ज किया और अपराधियों को पकड़ने के लिए दो टीम गठित की, जिसके बाद यह गिरफ्तारी हुई. वहीं जिला पुलिस अधीक्षक बी एम लक्ष्मी प्रसाद ने लोगों से इस वीडियो को नहीं साझा करने के लिए कहा है और ऐसा करनेवालों पर मामला दर्ज करने की बात की है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments