Tuesday, July 14, 2026
Google search engine
Homeअजब- गजबअचानक सड़कों पर लगा दर्जनों बाघों का हुजूम, लगी गाड़ियों की कतार,...

अचानक सड़कों पर लगा दर्जनों बाघों का हुजूम, लगी गाड़ियों की कतार, लेकिन…

अगर हमारे सामने एक बाघ आ जाता है तो हमारी डर के मारे हालत खराब हो जाती है. लेकिन अगर आपके सामने एक नहीं, बल्कि दर्जनों की संख्या में बाघ खड़े हो जाएं, तो शायद आपकी जान हलक में अटक जाए. ऐसा ही कुछ नजारा साउथ अफ्रीका में देखने को मिला. दरअसल, यहां अचानक एक सड़क पर दर्जनों बाघ आकर खड़े हो गए. इन बाघों का झुंड जैसे ही सड़क पर खड़ा हुआ गाड़ियों की पूरी लाइन लग गई.

अब तो लोगों की ऐसी हालत हो गई कि ना वे गाड़ी आगे बढ़ा रहे थे और ना ही वहां से निकलकर बाहर भागने की कोशिश कर सकते थे. दक्षिण अफ्रीका के वन्य जीव अभारण्य क्रूगर नेशनल पार्क में बाघों का पूरा झुंड सड़क पर आकर बैठ गया. इस वजह से यहां गाड़ियों की लंबी लाइन लगने लगी.

अब गाड़ी में बैठे लोग बाघों के रास्ते से हटने का इंतजार कर रही थी, लेकिन बाघों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ती ही जा रही थी. कुछ देर रुक कर एक कार चालक ने गाड़ी को आगे बढ़ाने की कोशिश की, लेकिन तभी जंगल से एक और बाघ आ गया. इसके बाद कार ड्राइवर वहीं गाड़ी रोक देता है.

बाघों को किसी भी व्यक्ति ने नुकसान पहुंचाने की कोशिश नहीं की, लेकिन बाघों को हटने के इंताजर में लोग घंटों तक बैठे रहे. इस वजह से काफी जाम लगा रह गया. डर की वजह से लोगों में सब्र दिखा और किसी ने भी हॉर्न बजाकर बाघों को रोड से भगाने की कोशिश नहीं की. सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो के अपलोड होते ही अब तक 46 लाख 87 हजार बार से ज्यादा देखा जा चुका है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments