Wednesday, July 15, 2026
Google search engine
Homeक्राइमबड़ी खबर! घर बैठे जमा करा सकेंगे ट्रैफिक चालान! जानें नए सिस्टम...

बड़ी खबर! घर बैठे जमा करा सकेंगे ट्रैफिक चालान! जानें नए सिस्टम से जुड़ी 4 काम की बातें

आप अब घर बैठे ट्रैफिक चालान का भुगतान कर पाएंगे. शुक्रवार को दिल्ली में ई-चालान और ऑनलाइन पेमेंट सिस्टम का उद्घाटन किया गया. इस सिस्टम के जरिए ड्राइवर्स का चालान रजिस्ट्रेशन वाहन के नंबर पर भेजा जाएगा.

आप अब घर बैठे ट्रैफिक चालान का भुगतान कर पाएंगे. शुक्रवार को दिल्ली में ई-चालान और ऑनलाइन पेमेंट सिस्टम का उद्घाटन किया गया. इस सिस्टम के जरिए ड्राइवर्स का चालान रजिस्ट्रेशन वाहन के नंबर पर भेजा जाएगा. ये रजिस्ट्रडर्ड मोबाइल नंबर पर SMS के जरिए भी पहुंचेगा और रजिस्ट्रेशन वाहन के पते पर भी पहुंचेगा. आपको बता दें कि अब चालान का भुगतान किसी भी क्रेडिट या डेबिट कार्ड के जरिए किया जा सकता हैं. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के खाता धारक नेट बैंकिंग से भी चालान का भुगतान कर सकते हैं. इस सिस्टम को राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) के साथ मिलकर दिल्ली पुलिस ने विकसित किया है.

अन्य राज्यों के साथ भी शेयर होगा डेटा-

(1) ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर एक बार जिस भी ड्राइवर का दिल्ली में चालान होगा अब उस व्हीकल का रजिस्ट्रेशन नंबर आधार पर संबंधित राज्य के आरटीओ के पास भी भेजा जाएगा. ताकि उस राज्य को भी वाहन का चालान होने की जानकारी मिल जाएगी. इस नए सिस्टम से किसी भी राज्य में किसी भी वाहन के चालान के बारे में आसानी से जानकारी हासिल हो जाएगी.

(2) इस सिस्टम की टेस्टिंग के दौरान नई मशीनों से 6,03,503 चालान जारी किए गए और उनके जरिए करीब साढ़े 9 करोड़ रुपए जुर्माने के रूप में जमा हुए. ट्रायल के दौरान 58 फीसदी से ज्यादा लोगों ने क्रेडिट और डेबिट कार्ड या फिर नेट बैंकिंग के जरिए जुर्माना दिया.

(3) सारथी एप के जरिए एनसीआरबी से सभी वाहन चालकों के लाइसेंस का डेटा भी लिया गया है, जिससे वाहन चालक के लाइसेंस का नंबर डालते ही सिस्टम उसके बारे में पूरी जानकारी उपलब्ध करा देगा.

(4) इससे यह भी पता लग जाएगा कि लाइसेंस फर्जी तो नहीं है. लाइसेंस धारक का पहले कितनी बार और किस नियम के उल्लंघन पर चालान हो चुका है, इस जानकारी भी मिल जाएगी.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments