Wednesday, July 15, 2026
Google search engine
Homeमनोरजनऋषि कपूर का फेसऐप चैलेंज, नीतू ने बचपन की तस्वीर शेयर कर...

ऋषि कपूर का फेसऐप चैलेंज, नीतू ने बचपन की तस्वीर शेयर कर लिखी ये बात….

ऋषि कपूर इन दिनों न्यूयॉर्क में हैं । पिछले 9 महीनों से ऋषि वहां रहकर अपना कैंसर का इलाज करवा रहे थे । ऋषि अब कैंसर मुक्त हो चुके हैं और जल्द ही वो भारत लौटने वाले हैं । इस बात की जानकारी खुद ऋषि ने दी थी । भारत आने से पहले नीतू कपूर ने ऋषि की एक थ्रोबैक फोटो सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है ।

नीतू कपूर ने ये फोटो फेसऐप चैलेंज के तहर शेयर की है । इसमें एक ऋषि के बचपन की तस्वीर है । वहीं दूसरी अभी की फोटो है । फोटो के साथ नीतू ने लिखा, ‘इससे साबित होता है कि फेसऐप ज्यादा बढ़ा-चढ़ाकर दिखाता है ।’ अभी तक इस फोटो को 52 हजार लोग लाइक कर चुके हैं ।

हाल ही में ऋषि कपूर ने बताया था कि कैंसर के दौरान उनकी क्या हालत हो गई थी । मुंबई मिरर को दिए इंटरव्यू में ऋषि ने कहा था, ‘सभी को बताना चाहता हूं कि अब मैं पूरी तरह से कैंसर मुक्त हूं । मैं कुछ हफ्तों बाद भारत आ जाऊंगा । एक-डेढ साल में मुझे चेकअप कराने आना होगा । जब मैं पहली बार यहां आया था तो सभी मेरे लिए चिंतित थे । मैं दिल्ली में शूटिंग कर रहा था तब पता चला कि मुझे कैंसर है । शूटिंग के लिए मुझे अपने बाल सफेद करवाने पड़े थे ।’

‘इसके बाद मुझे Sloan Kettering हॉस्पिटल आना पड़ा । मैं अपने डाई बालों के साथ ही यहां आया था । मेरी तस्वीरें देखने के बाद लिखा गया कि ऋषि कपूर किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं और वो न्यूयॉर्क में इलाज करवाने गए हैं । मेरे सफेद बालों को देख लोगों को लगा कि मैं बहुत बीमार हूं और जैसे रातों-रात मेरे बालों में बदलाव आ गया हो ।’

‘मेरे दोस्त जो मुझसे मिलने आते थे वो फोटो शेयर करते थे । तस्वीरें देख लोग कहते थे कि ऋषि कपूर की क्या हाल हाे गई है । वो कैसे दिखने लगे हैं । हफ्ते दर हफ्ते मेरी तबीयत में सुधार होता गया । चार महीने में मेरा वजन 26 किलो घट गया था । मुझे भूख नहीं लगती थी। अब मेरा वजन 7-8 किलो बढ़ गया है ।’

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments