Wednesday, July 15, 2026
Google search engine
Homeक्राइमUP पुलिस के सिपाही की ऊधमसिंह नगर में गोली मारकर हत्या, साथियों...

UP पुलिस के सिपाही की ऊधमसिंह नगर में गोली मारकर हत्या, साथियों ने भाग कर बचाई जान…

पीलीभीत में तैनात सिपाही की ऊधमसिंह नगर जिले के गदरपुर में मंगलवार की देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह अपने साथियों के साथ ढाबे पर खाना खा रहा था। गोली चलने पर उसके साथियों ने भाग कर अपनी जान बचाई। वारदात की सूचना पर एसएसपी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और घटना की जानकारी ली। बता दें कि मृतक सिपाही की पहचान मयंक सिंह के रूप में हुई है, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश में रामपुर जनपद के चंदेला गांव के रहने वाला था।

जानकारी के मुताबिक, सिपाही मयंक कटारिया (23) मंगलवार को गदरपुर के खालसा ढाबे पर अपने पांच अन्य साथियों के साथ खाना खा रहा था। इस दौरान वहां बाइक सवार दो-तीन युवक पहुंचे और उन्होंने मयंक के सिर पर तमंचा सटाकर गोली चला दी। अचानक चली गोली से ढाबे में भगदड़ मच गई। इसके बाद उन्होंने मयंक के दोस्तों पर भी तमंचा तान दिया, लेकिन उन्होंने भागकर किसी तरह से अपनी जान बचाई। इस बीच हमलावर तमंचा लहराते हुए मौका-ए-वारदात से फरार हो गए। उत्तर प्रदेश पुलिस के कांस्टेबल को गोली मारने की घटना की सूचना मिलने पर पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन फानन गदरपुर, रुद्रपुर के साथ ही आसपास के थानों की फोर्स खालसा ढाबे पर पहुंच गई। मयंक को पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। हत्या की सूचना पर एसएसपी बरिंदरजीत सिंह मौके पर पहुंच गए। इस मामले में पुलिस ने कुछ संदिग्धों को भी उठाया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार मयंक का जमीन का विवाद चल रहा था। उसी में उसे गोली मारी गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments