Tuesday, July 14, 2026
Google search engine
Homeक्राइमनशे में युवकों ने पुलिसवालों पर की फायरिंग, सिपाही को लगी दो...

नशे में युवकों ने पुलिसवालों पर की फायरिंग, सिपाही को लगी दो गोलियां…

शराब के नशे में कुछ युवक असलहा लहराकर दहशत फैलाने की कोशिश कर कहे थे. इसी बीच किसी ने पुलिस को खबर कर दी. पुलिस को देखते ही युवक भागने लगे और फायरिंग शुरू कर दी.

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के कोतवाली कछौना इलाके में कार सवार युवकों ने दो सिपाहियों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. नशे की हालत में इन युवकों की फायरिंग से एक सिपाही को दो गोलियां लगी हैं, जिसे गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है.

पुलिस अधीक्षक हरदोई आलोक प्रियदर्शी के अनुसार, घटना कछौना कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ रोड की है. यहां शराब के ठेके पर कुछ लोगों द्वारा शराब के नशे में असलहे लहराकर दहशत फैलाई जा रही थी. इसकी सूचना पुलिस को मिली तो सिपाही कौशीन्द और महिपाल मौके पर पहुंचे. उन्होंने बताया कि इसी बीच पुलिस देखकर कार सवार लोग भागे और उन्होंने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. सिपाही कौसलेंद्र को दो गोलियां लगीं. घायल सिपाही को सीएचसी ले जाया गया, जहां से उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया वो अब खतरे से बाहर हैं.

सूचना पाकर नाकाबंदी कर पीछा कर रहे पुलिस पर इन युवकों के द्वारा चलाई गई गोली से एसओ बघौली फूलचन्द्र सरोज भी घायल हो गए. पुलिस की गई जवाबी कार्यवाई में एक युवक को भी गोली लगी है.एसओ और घायल युवक को सीएचसी कछौना लाया गया. प्रियदर्शी के अनुसार घटना को गंभीरता से लेकर कार्यवाही की जा रही है. आरोपियों की तलाश जा रही है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments