Wednesday, July 15, 2026
Google search engine
Homeमनोरजनखेल जगतकंगारू कोच लैंगर ने कहा, इस खिलाड़ी की एक पारी हमें जिता...

कंगारू कोच लैंगर ने कहा, इस खिलाड़ी की एक पारी हमें जिता सकती है एशेज……

एशेज 2019 के पांचवें और आखिरी टेस्ट के आगाज से पहले ऑस्ट्रेलिया के कोच जस्टिन लैंगर ने कहा है कि इस खिलाड़ी की एक पारी हमें एशेज सीरीज दिला सकती है।

एशेज सीरीज का पांचवां टेस्ट गुरुवार को ओवल मैदान पर शुरू होगा। वॉर्नर इस समय बेहद खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। उन्होंने मौजूदा एशेज सीरीज में अभी तक 79 रन बनाए हैं। क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू ने लैंगर के हवाले से लिखा है, ‘वार्नर की अभी तक की सीरीज अच्छी नहीं रही है। इसमें कोई राज की बात नहीं है।’

उन्होंने कहा, ‘लेकिन वह विश्व स्तर के खिलाड़ी हैं और मैंने यह बात पूरी सीरीज के दौरान कही है, अगर वॉर्नर एक अच्छी पारी खेलते हैं तो हमें एशेज सीरीज जीतने में मदद मिलेगी। वह इससे पहले, इस तरह के खराब फॉर्म में नहीं रहे इसलिए यह उनकी परीक्षा भी है।’

उन्होंने कहा, ‘लेकिन वह मैच विजेता खिलाड़ी हैं और प्रतिबंध से लौटने के बाद वह टीम मे अच्छी तरह घुल मिल गए हैं।’ लैंगर ने वार्नर को मैच विजेता खिलाड़ी बताया है।

कोच ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि वॉर्नर द ओवल मैदान पर रन करेंगे। उन्होंने कहा, ‘उन्हें वो रन नहीं मिले हैं जो वह चाहते हैं, लेकिन मैं उस पल का इंतजार कर रहा हूं जब वह शतक लगाएंगे और इसके लिए द ओवल से अच्छी कोई जगह नहीं है।’

ऑस्ट्रेलिया इस समय पांच मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त लिए हुए है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments