Tuesday, July 14, 2026
Google search engine
Homeमनोरजनआर्मी अफसर का किरदार निभा चुके हैं ये 5 अभिनेता, एक ने...

आर्मी अफसर का किरदार निभा चुके हैं ये 5 अभिनेता, एक ने तो राष्ट्रीय पुरस्कार जीता….

महेश बाबू की अपकमिंग फिल्म सरिलरु नीकेवरु में उनका किरदार एक आर्मी अधिकारी का है। फिल्म का निर्देशन अनिल रविपुडी कर रहे हैं। सिनेमा में एक्टर्स अलग-अलग किरदारों में देखने को मिलते हैं। कभी वो पुलिस का किरदार निभाते हैं तो कभी वकील का। वहीं ऐसा पहली बार नहीं है जब कोई एक्टर आर्मी अधिकारी के किरदार में नजर आएगा। इस पैकेज में एक नजर ऐसे ही कुछ एक्टर्स पर जो फिल्मों में निभा चुके हैं आर्मी अधिकारी का किरदार।

शाहरुख खान
बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान ने आज तक एक भी बार पुलिस का किरदार नहीं निभाया है। लेकिन बड़े पर्दे पर वो आर्मी अधिकारी के किरदार में नजर आ चुके हैं। बता दें कि फिल्म जब तक है जान में शाहरुख आर्मी अधिकारी के किरदार में थे। फिल्म में शाहरुख के साथ कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा थीं।

अक्षय कुमार
बॉलीवुड के खिलाड़ी यानी अक्षय कुमार भी एक जांबाज आर्मी अधिकारी का किरदार निभा चुके हैं। अक्षय ने 2014 में रिलीज हुई फिल्म ‘हॉलीडे : ‘ए सोल्जर इज नेवर ऑफ ड्यूटी’ में एक आर्मी अधिकारी का किरदार निभाया था। फिल्म को दर्शकों का प्यार मिला था, वहीं फिल्म में अक्षय के साथ सोनाक्षी सिन्हा नजर आई थीं।

सिद्धार्थ मल्होत्रा
2018 में रिलीज हुई फिल्म अय्यारी में सिद्धार्थ मल्होत्रा भी आर्मी अधिकारी के किरदार में नजर आ चुके हैं। फिल्म में सिद्धार्थ के साथ रकुलप्रीत और मनोज वाजपेयी नजर आए थे। फिल्म का निर्देशन नीरज पांडे ने किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी।

विकी कौशल
फिल्म ‘उरी द सर्जिकल स्ट्राइक’ में विकी कौशल ने आर्मी अधिकारी के किरदार से सभी का दिल जीता था। बता दें कि फिल्म 18 सितंबर 2016 की उस घटना के बदले पर बनी थी जिसमें भारत ने अपने कुछ बहादुर जवानों को खो दिया। गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर में उरी कस्बे के नजदीक एक आतंकवादी हमला हुआ जिसमें 19 जवानों ने अपनी जान गंवा दी। इस घटना के बाद भारत ने पलटवार करते हुए सर्जिकल स्ट्राइक की थी। फिल्म में विकी के अलावा यामी गौतम, मोहित रैना, परेश रावल व कृति कुल्हारी लीड रोल में थे।

अल्लू अर्जुन
साउथ के स्टाइलिश स्टार अल्लू अर्जुन  ‘ना पेरू सूर्या ना इल्लू इंडिया’ में आर्मी अधिकारी के किरदार में नजर आए थे। फिल्म में अल्लू ने एक गुस्सैल शख्स का किरदार निभाया था। जो समाज की बुराइयों को खत्म करता है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments