Tuesday, July 14, 2026
Google search engine
Homeक्राइमकाशी में सुबह तड़तड़ाई गोलियां, कर्मकांड कराने वाले गद्दी संचालक और पत्नी...

काशी में सुबह तड़तड़ाई गोलियां, कर्मकांड कराने वाले गद्दी संचालक और पत्नी की गोली मारकर हत्या…

वाराणसी के चेतगंज थाना क्षेत्र के काली महाल क्षेत्र में शनिवार सुबह पिशाचमोचन की गद्दी और संपत्ति विवाद में पूजा कराने जा रहे कर्मकांडी ब्राह्मण और पत्नी की घर में नृशंस हत्या कर दी गई। चार-पांच हौसला बुलंद बदमाशों ने बड़े लड़के पर भी फायरिंग की, पर वह बाल-बाल बच गया। घटना को लेकर क्षेत्र में अफरा-तफरी और डर का माहौल है।

कृष्ण कांत उपाध्याय(52) की पिशाचमोचन में पूजा पाठ कराने की गद्दी है। पिछले कई साल से गद्दी और कालीमहाल स्थित घर को लेकर विवाद चल रहा था। इसको लेकर शुक्रवार को भी झगड़ा हुआ था। रोज की तरह कृष्णकांत पिशाचमोचन जाने के लिए घर से निकले थे।

घर के सामने ही हथियारों से लैस चार-पांच हौसला बुलंद बदमाशों ने कृष्ण कांत पर फायर झोंक दिया।  इसके बाद बदमाश घर मे घुस गए और छत पर मौजूद पत्नी पर भी हमला बोल दिया। गोली मारने के साथ ही धारदार हथियारों से भी वार कर ममता(46) को मौत के घाट उतार दिया।

बड़े बेटे पवन पर भी फायर करने का प्रयास किया पर मिस होने के चलते वह बच गया। गोली चलने से क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस पहुंची और छानबीन में जुट गई। मौके पर एडीजीज़ आईजी, डीएम, एसएसपी पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

बताया जा रहा है कि संपत्ति को लेकर कई साल से छोटे भाई राजेन्द्र उपाध्याय से विवाद चल रहा था। राजेन्द्र, उसकी पत्नी, बेटे सहित पांच लोगों पर हत्या का आरोप है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments