Tuesday, July 14, 2026
Google search engine
Homeकरियरधोखाधड़ी से 127 करोड़ का GST रिफंड लेने वाले दो लोग दिल्ली...

धोखाधड़ी से 127 करोड़ का GST रिफंड लेने वाले दो लोग दिल्ली से दबोचे…

हरियाणा जीएसटी प्राधिकरण ने धोखाधड़ी से 127 करोड़ रुपये का इनपुट टैक्स क्रेडिट लेने के आरोप में दो व्यक्तियों को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। इन लोगों ने जाली चालान या बिल के जरिये यह रिफंड हासिल किया था।

दिल्ली निवासी गुलशन ढींगरा और संजय ढींगरा को गुरुग्राम क्षेत्रीय इकाई, हरियाणा के जीएसटी आसूचना महानिदेशालय (डीजीजीआई) ने गिरफ्तार किया। वित्त मंत्रालय ने बुधवार को बयान में कहा कि इन दोनों को केंद्रीय माल एवं सेवा कर कानून (सीजीएसटी), 2017 की विभिन्न धाराओं के तहत सात अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया। जीएसटी चोरी के जरिये सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचाने के लिए इनकी गिरफ्तारी हुई है।

न्यूज एजेंसी भाषा के अनुसार, गुरुग्राम की एक अदालत ने दोनों को 19 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। दोनों लोग जाली चालान रैकेट में शामिल थे। जाली बिलों का कर योग्य मूल्य 931 करोड़ रुपये था। विभिन्न इकाइयों के जाल के जरिये इन दोनों ने 127 करोड़ रुपये का इनपुट टैक्स क्रेडिट हासिल किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments