Tuesday, July 14, 2026
Google search engine
HomeमनोरजनHacked Box Office Prediction Day 1: पहले दिन इतने करोड़ की कमाई...

Hacked Box Office Prediction Day 1: पहले दिन इतने करोड़ की कमाई कर सकती है हिना खान की फिल्म….

हिना खान की फिल्म ‘हैक्ड’ शुक्रवार को रिलीज हो गई है और इस फिल्म के जरिए हिना ने बॉलीवुड में एंट्री मार ली है। हिना ने इस फिल्म के लिए काफी मेहनत की है और इसके साथ ही उन्होंने इसका खूब प्रमोशन किया है। हिना की इस फिल्म के साथ बड़ी स्टार कास्ट फिल्म ‘मलंग’ और विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म ‘शिकारा’ भी रिलीज हुई है। तो हिना की फिल्म हैक्ड की 2 फिल्मों से कड़ी टक्कर होगी।

अब हैक्ड के बॉक्स ऑफिस की बात करें तो ट्रेड एनालिस्ट गिरीष जौहर के मुताबिक फिल्म पहले दिन 1 करोड़ तक की कमाई कर सकती है।

फिल्म ‘हैक्ड’ की बात करें तो यह एक क्राइम बेस्ड फिल्म है। फिल्म में हिना के प्यार में 19 साल का लड़का(रोहन शाह) पड़ जाता है। हिना के इनकार करने पर रोहन हिना से बदला लेने को बेताब हो जाता है। वह हिना की लाइफ को हैक्ड कर लेता है और उन्हें ब्लैकमेल करता है। फिल्म का निर्देशन विक्रम भट्ट ने किया है।

Hacked: हिना खान की फिल्म ‘हैक्ड’ को मिला दर्शकों का प्यार, पढ़ें सोशल मीडिया रिएक्शन

गुरुवार शाम को मुंबई में फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी जिसमें कई टीवी सेलेब्स के साथ हिना के बॉयफ्रेंड रॉकी जैसवाल भी शामिल हुए। हिना के टीवी फ्रेंड्स ने हिना को काफी सपोर्ट किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments