पति-पत्नी के बीच अनबन के चलते दोनों ने शनिवार को जहर निगल लिया। पति की मौत हो गई, वहीं पत्नी अब खतरे से बाहर है। मामला हरियाणा के हिसार जिले का है। जहर निगलने के बाद दोनों को निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां इलाज के दौरान पति ने दम तोड़ दिया।
बालसमंद निवासी 30 वर्षीय सुनील की शादी करीब ढाई वर्ष पूर्व सुनीता के साथ हुई थी। शनिवार को दोनों ने अनबन के चलते जहर निगल लिया। इसके बाद सुनील ने अपनी बहन को इस बारे में सूचित भी किया। दोनों को परिजनों ने निजी अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां उपचार के दौरान रविवार को सुनील ने दम तोड़ दिया।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची बालसमंद चौकी पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। मामले में पुलिस ने सुनील के चचेरे भाई रामफल की शिकायत पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है।



