Tuesday, July 14, 2026
Google search engine
Homeसंघर्ष की कहानियादिल्ली में यमुना किनारे जुटी मजदूरों की भीड़, बोले- एक वक्त मिल...

दिल्ली में यमुना किनारे जुटी मजदूरों की भीड़, बोले- एक वक्त मिल रहा खाना

दिल्ली में यमुना किनारे जुटी मजदूरों की भीड़, बोले- एक वक्त मिल रहा खाना
नई दिल्ली, 16 April, 2020
यहां जुटे लोगों का कहना है कि पहले प्रशासन की ओर से खाने का इंतजाम किया जा रहा था, लेकिन अब एक टाइम का ही खाना मिल रहा है, वो भी गुरुद्वारे के लोग दे जाते हैं.दिल्ली में यमुना किनारे जुटी मजदूरों की भीड़, बोले- एक वक्त मिल रहा खाना

दिल्ली सरकार के बंदोबस्त पर खड़े हो रहे हैं सवालहालात चिंताजनक, सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ी धज्जियां
कोरोना मरीजों की संख्या देश में तेजी से बढ़ रही है. केंद्र और राज्य सरकारें कोरोना से निपटने के लिए उचित कदम उठाने का दावा कर रही हैं, लेकिन दिल्ली में कश्मीरी गेट के पास यमुना नदी के किनारे ऐसा नजारा देखने को मिला, जो दिल्ली सरकार के बंदोबस्त पर सवाल खड़ा करने वाला है.
यमुना नदी के पास पिछले कई दिनों से हजारों की संख्या में लोग रह रहे हैं. सरकार दावा कर रही है कि लोगों को शेल्टर होम में रखा जा रहा है, खाने का पूरा इंतजाम है, जरूरत की चीजें मुहैया कराई जा रही हैं, लेकिन यहां की जमीनी हकीकत कुछ और ही है.
इधर, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यमुना घाट पर जुटे मजदूरों को तुरंत शिफ्ट करने के आदेश दिए गए हैं. उनके रहने खाने की व्यवस्था कर दी गई है. उन्होंने ट्वीट करके कहा ‘यमुना घाट पर मजदूर इकट्ठा हुए. उनके लिए रहने और खाने की व्यवस्था कर दी है. उन्हें तुरंत शिफ्ट करने के आदेश दे दिए हैं. रहने और खाने की कोई कमी नहीं है. किसी को कोई भूखा या बेघर मिले तो हमें जरूर बताएं.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments