
भारत की स्टार बल्लेबाज हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur)को रविवार को आईसीसी महिला वर्ल्ड T20 एकादश (ICC Womens World T20 XI)का कप्तान चुना गया है. इस टीम में में भारत की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana)और लेग स्पिनर पूनम यादव (Poonam Yadav) भी शामिल हैं.
भारत की स्टार बल्लेबाज हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur)को रविवार को आईसीसी महिला वर्ल्ड T20 एकादश (ICC Womens World T20 XI)का कप्तान चुना गया है. इस टीम में में भारत की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) और लेग स्पिनर पूनम यादव (Poonam Yadav) भी शामिल हैं. रविवार को समाप्त हुए टूर्नामेंट में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर टीम का चयन किया गया. ऑस्ट्रेलिया ने महिला वर्ल्ड T20 खिताब जीता.महिला वर्ल्ड T20 की अंतिम एकादश में इंग्लैंड की तीन, ऑस्ट्रेलिया की दो तथा पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज की भी एक एक खिलाड़ी शामिल हैं.
नॉर्थ साउंड, एंटीगा में खेले गए फाइनल मुकाबले में पहले बैटिंग करते हुए इंग्लैंड की महिला टीम 19.4 ओवर में महज 105 रन बनाकर ढेर हो गई.जीत के लिए ऑस्ट्रेलिया को आसान का लक्ष्य मिला जिसे टीम ने 15.1 ओवर में केवल दो विकेट खोकर हासिल कर लिया. विकेटकीपर की हैसियत से खेलने वाली एलिसा (Alyssa Healy) ने फाइनल में ऑस्ट्रेलियाई पारी की शुरुआत की और 20 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 22 रन बनाए. ए. गार्डनर के नाबाद 33 और कप्तान मेग लेनिंग के नाबाद 28 रन की मदद से ऑस्ट्रेलिया टीम ने लक्ष्य महज दो विकेट खोकर पा लिया और चौथी बार चैंपियन बनने का श्रेय हासिल किया.



