Tuesday, July 14, 2026
Google search engine
Homeक्राइमबहू ने सड़क पर फेंका कूड़ा, दलित बुजुर्ग को पीट-पीटकर मार डाला...

बहू ने सड़क पर फेंका कूड़ा, दलित बुजुर्ग को पीट-पीटकर मार डाला…

नाराज होकर कुछ लोग महिला के घर पहुंच गए और वहां मौजूद उसके बुजुर्ग ससुर सीताराम की लाठी डंडों से पिटाई कर दी. बुजुर्ग सीताराम घायल होकर वहीं जमीन पर गिर पड़े. इसी बीच आरोपी मौके से भाग निकले.

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक बहू के किए की कीमत उसके ससुर को चुकानी पड़ी. दरअसल, एक महिला ने सड़क पर कूड़ा फेंक दिया. इस बात से नाराज होकर कुछ लोगों ने उस महिला के बुजुर्ग ससुर की लाठी डंडों से पिटाई कर दी. जिस कारण बुजुर्ग ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.

मामला शाहजहांपुर जिले के मदनापुर थाना क्षेत्र का है. जहां एक गांव में दलित समुदाय का 60 वर्षीय सीताराम अपने परिवार के साथ रहता था. रविवार को सीताराम की बहू झुमका ने घर बाहर मुख्य सड़क पर कूड़ा फेंक दिया. इल्जाम है कि इस बात नाराज होकर गांव के कुछ लोग महिला के घर पहुंच गए और वहां मौजूद उसके बुजुर्ग ससुर सीताराम की लाठी डंडों से पिटाई कर दी.

बुजुर्ग सीताराम घायल होकर वहीं जमीन पर गिर पड़े. आरोपी मौके से फरार हो गए. परिजन बुजुर्ग को लेकर फौरन अस्पताल पहुंचे. जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद सीताराम को मृत घोषित कर दिया. परिवार ने इस संबंध में पुलिस को शिकायत की. पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ आईपीसी की हत्या और एससी-एसटी एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है.

पुलिस के अनुसार गांव में कूड़े को लेकर सीताराम का गांव के ही बीरबल, अंकित और विश्वनाथ यादव के साथ झगड़ा हुआ था. उस वक्त सीताराम के परिवार का एक सदस्य और वहां मौजूद था. लेकिन वह मौके से भाग गया. जबकि आरोपियों ने सीताराम को पिटाई की. जिससे उसकी मौत हो गई.

पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. घटना को लेकर दलित समुदाय के लोगों में रोष है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments