शिक्षा के साथ योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पतंजलि योग समिति ने योग शिविर का आयोजन हाईस्कूल भैरोताल में किया। इस दौरान प्रतिदिन सुबह छह से 7.30 बजे तक बच्चों को योग का अभ्यास कराया गया।
शिविर में प्राथमिक शाला, पूर्व माध्यमिक शाला व हाईस्कूल भैरोताल के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों व ग्रामीणों ने भाग लिया। जिला प्रभारी पतंजलि योग समिति रामेश्वर पांडेय, जिला प्रभारी युवा भारत मनोज सोनी ने योग का गहन प्रशिक्षण दिया। प्राचार्य शांतनु कंवर के अनुसार याददास्त बढ़ने एवं विचारों को सरल बनाने के लिए उत्तम स्वास्थ्य हेतु योग आवश्यक है। शिविर में प्राणायाम, यौगिक जॉगिंग आसन, सूर्य नमस्कार, आयुर्वेद, जड़ी बूटी के प्रयोग के संबंध में बताया गया। विद्यालय के शिक्षक केपी साहू, संतोष साहू, एमआर टंडन, मीना तिवारी, आसमा, शुकवारा, संतोषी, सूरज, सुभाष, सुलेमान, घनश्याम को योग शिक्षक बनाया गया। शांतिपाठक तथा नियमित योगाभ्यास करने का संकल्प के साथ योग शिविर का समापन हुआ।



