प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अब मिसेज जोनास बन चुकी हैं. 1-2 दिसंबर को राजस्थान के जोधपुर स्थित उमेद भवन में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास (Nick Jonas) विवाह बंधन में बंधे थे. अब सोशल मीडिया पर बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की फोटो वायरल हो रही है जिसमें उन्होंने सफेद रंग की हुडी पहन रखी है, जिस पर लिखा है ‘मिसेज जोनास (Mrs. Jonas).’ प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी के वीडियो और तस्वीरें अब भी आना जारी हैं, और सोशल मीडिया पर उनकी शादी छाई हुई है. प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनास (Nick Jonas) की शादी का रिसेप्शन दिल्ली में हो चुका है, जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी भी नजर आए थे.प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की मिसेज जोनास की हुडी वाली फोटो जमकर वायरल हो रही है और इसके साथ ही बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा मुंबई पहुंच गई है. प्रियंका के मुंबई पहुंचने का वीडियो भी खूब देखा जा रहा है जिसमें वे निक जोनास के साथ हैं. प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी का रिसेप्शन मुंबई में भी होगा और इसमें सिने जगत की दिग्गज हस्तियों के शिरकत करने की उम्मीद है. वैसे भी प्रियंका की शादी ने सोशल मीडिया पर धूम मचा रखी है, औप्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी फिल्म ‘स्काई इज पिंक’ की शूटिंग कर रही हैं, और फिल्म का कुछ हिस्सा अभी और शूट होना है, जिसकी शूटिंग वे जल्द ही शुरू करेंगे. इसके अलावा, हॉलीवुड में भी प्रियंका चोपड़ा कई प्रोजेक्ट्स में नजर आ सकती हैं.र लोकप्रियता के मामले में काफी सुर्खियां भी बटोरी हैं.हिंदू शादी पर प्रियंका चोपड़ा फैशन डिजाइन सब्यसाची के लाल लहंगे में नजर आई थीं और इसमें वे कमाल की लग रही थीं. हालांकि प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंटरव्यू में बताया कि हनीमून को लेकर उनकी कोई प्लानिंग नहीं है. इसकी सारी प्लानिंग उनके हजबैंड निक जोनास करेंगे.
प्रियंका चोपड़ा ने पहनी ‘Mrs Jonas’ की हुडी, निक का हाथ थामे यूं पहुंचीं मुंबई….
Recent Comments
on Hello world!



