Tuesday, July 14, 2026
Google search engine
Homeमनोरजनउत्तराखंड में बैन के बावजूद 'केदारनाथ' की ताबड़तोड़ कमाई, 3 दिन में...

उत्तराखंड में बैन के बावजूद ‘केदारनाथ’ की ताबड़तोड़ कमाई, 3 दिन में बटोरे इतने करोड़…

सारा अली खान की डेब्यू फिल्म केदारनाथ रिलीज के साथ ही विवादों में घिरी हुई है। फिल्म को क्रिटिक्स की ओर से मिले-जुले रिएक्शन मिले हैं वहीं सारा की एक्टिंग की तारीफ हो रही है। उत्तराखंड में फिल्म को पूरी तरह बैन कर दिया गया है लेकिन बाकी जगहों पर फिल्म अच्छा बिजनेस कर रही है।केदारनाथ की कहानी एक हिन्दू टूरिस्ट (सारा अली खान) और एक मुस्लिम पिट्ठू (सुशांत सिंह राजपूत) की प्रेम कहानी पर आधारित है। फिल्म में सुशांत सिंह एक गाइड के तौर पर सारा को लेकर भगवान शिव के दर्शन कराने के लिए 14 किलोमीटर का सफर तय करते हैं। केदारनाथ की कहानी साल 2013 में आई उत्तराखंड बाढ़ के इर्द-गिर्द है। जिसमें हजारों लोगों की मौत हो गई थी। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, ‘केदारनाथ ने रिलीज के दूसरे दिन शानदार प्रदर्शन किया। पहले दिन की अपेक्षा दूसरे दिन के कलेक्शन में 34.48 फीसदी की उछाल देखी गई। रविवार को भी ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद। केदारनाथ ने शुक्रवार को 7.25 करोड़ और शनिवार को 9.75 करोड़ का बिजनेस किया है। इसी के साथ फिल्म ने 17 करोड़ की कमाई कर ली है।’ अनुमान है कि 3 दिन में फिल्म की कमाई 28-30 करोड़ रह सकती है।  उत्तराखंड में फिल्म के बैन लगने पर डायरेक्टर अभिषेक कपूर ने ट्वीट किया कि ‘मैं उत्तराखंड सरकार से अपनी फिल्म केदारनाथ पर लगाए गए प्रतिबंध को हटाने का आग्रह करता हूं। यह देश के लोगों में शांति, सद्भाव लाने का प्रयास है। कृपया हमें इस अवसर से वंचित न करें।’फिल्म उत्तराखंड में रिलीज नहीं हो पाई है। हाईकोर्ट में दाखिल याचिका में कहा गया था कि फिल्म में केदारनाथ मंदिर परिसर में किसिंग सीन और लव जेहाद जैसे दृश्य फिल्माए गए हैं। इस पर कोर्ट ने कहा कि आपत्तिजनक सीन का मामला सेंसर बोर्ड के अधिकार का है, हालांकि शांति व्यवस्था सरकार या जिले में डीएम के जिम्मे है। जिसके बाद यह फिल्म राज्य में बैन कर दी गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments