‘बिग बॉस 12 (Bigg Boss 12)’ में सुरभि राणा (Surbhi Rana)और रोहित सुचांती (Rohit Suchanti) बेहूदगी की सारी हदें पार कर चुके हैं, और इसके लिए सलमान खान (Salman Khan) ने वीकेंड का वार (Weekend Ka Vaar) में उन्हें खूब झाड़ भी पिलाई है. सुरभि और रोहित सुचांती (Rohit Suchanti) ने करणवीर बोहरा (Karanvir Bohra) के साथ मिलकर कुछ ऐसा किया जिसे कलर्स टीवी पर नहीं दिखा सका. लेकिन इस वीडियो को लेकर जब सोशल मीडिया पर खूब हंगामा हुआ तो सलमान खान (Salman Khan) को मजबूर इन तीनों से बात करनी पड़ी. हालांकि ‘बिग बॉस 12 (Bigg Boss 12)’ में सुरभि, करणवीर और रोहित मजाक कर रहे थे लेकिन मजाक-मजाक में वे सारी हदें पार कर गए, और करणवीर बोहरा तो अपने सेलेब्रिटी स्टेटस तक को भूल गए. इस वजह से उन्हें अपनी बीवी से भी यही सलाह मिली कि सही लोगों के साथ ही रहें. बिग बॉस 12 (Bigg Boss 12)’ सलमान खान ने सुरभि राणा, करणवीर बोहरा और रोहित सुचांती को ये वीडियो दिखाया तो उनके चेहरे के रंग उड़ गए. सलमान खा ने कहा कि क्या ये सब करते हुए आपको अच्छा लगता है. आप अपनी किस तरह की इमेज बना रहे हैं. ये मजाक वाकई घिनौना और वाहियात है. सलमान खान ने सुरभि राणा से कहा कि इस तरह की हरकतें करके आप जीत जाओगी. इसके बाद सलमान खान ने रोहित सुचांती और करणवीर बोहरा को भी खूब सुनाया. हालांकि सलमान खान ने इस बात को ज्यादा नहीं घसीटा और इसे जल्द ही खत्म कर दिया. लेकिन सुरभि, रोहित और करणवीर के चेहरे के रंग पूरी तरह उड़ गए थे.‘बिग बॉस 12 (Bigg Boss 12)’ के इस वीकेंड में घर के सदस्यों के परिवार के लोग आए थे. दिलचस्प यह रहा कि श्रीसंत की पत्नी भुवनेश्वरी, करणवीर की वाइफ टीजे, रोमिल की पत्नी या कहें अधिकतर लोगो ने आकर सुरभि को खरी-खरी सुनाई. श्रीसंत की पत्नी ने सुरभि को साफ-साफ कह दिया कि वे उन्हें कभी माफ नहीं करने वाली हैं. श्रीसंत ने टास्क में उनकी मदद की लेकिन उन्होंने इस बात की कोई केयर नहीं की और उन्हीं की बेइज्जती की. सुरभि अब अच्छा बनकर दिखाने की कोशिश कर रही हैं लेकिन उनका असली चेहरा टास्क के दौरान सामने आ ही जाता है.
Bigg Boss 12: सुरभि, करणवीर, रोहित की इस हरकत को सलमान खान ने बताया ‘घिनौनी, वाहियात’..
Recent Comments
on Hello world!



