महाराष्ट्र पुलिस के आतंकवाद रोधी दस्ते (ATS) ने पुणे और पंजाब से दो खालिस्तान समर्थकों (Khalistan supporters) को गिरफ्तार किया है. मुंबई पुलिस के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी (Mumbai Police) ने बताया कि ये दोनों पाकिस्तान और दूसरी जगहों पर खालिस्तानी अलगाववादियों (Khalistan supporters) के संपर्क में थे. अधिकारियों (Mumbai Police) ने बताया कि दो दिसंबर को अवैध तौर पर देशी पिस्तौल और पांच कारतूस रखने के लिए शस्त्र कानून के तहत कर्नाटक निवासी हरपाल सिंह नगरा (42) को पुणे जिले में चाकन से गिरफ्तार किया गया. पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह आजाद खालिस्तान का समर्थक है और इंटरनेट के जरिए हथियार खरीदारी में संलिप्त था और सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को कट्टर बनाता था.
अधिकारी ने बताया कि नगरा से मिली सूचना के आधार पर एटीएस ने पंजाब से एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया और आगे पूछताछ के लिए उसे मुंबई लाया जाएगा. बता दें कि कुछ समय पहले ही देश के सेना अध्यक्ष ने इस बात की आशंका जताई थी कि पंजाब में एक बार फिर जानबूझकर खालिस्तान समर्थकों को बढ़ावा दिया जा रहा है. सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत (Bipin Rawat ) ने कहा था कि पंजाब में “उग्रवाद को पुनर्जीवित करने” के लिए “बाहरी संबंधों” के माध्यम से प्रयास किए जा रहे हैं और यदि जल्द ही कार्रवाई नहीं की गई तो बहुत देर हो जायेगी.वह ‘‘भारत में आंतरिक सुरक्षा की बदलती रूपरेखा: रुझान और प्रतिक्रियाएं” विषय पर यहां आयोजित एक सेमिनार में सेना के वरिष्ठ अधिकारियों, रक्षा विशेषज्ञों, सरकार के पूर्व वरिष्ठ अधिकारियों और पुलिस को संबोधित कर रहे थे. जनरल रावत (Bipin Rawat ) ने कहा था कि असम में विद्रोह को पुनर्जीवित करने के लिए “बाहरी संबंधों” और “बाहरी उकसाव” के माध्यम से फिर से प्रयास किए जा रहे हैं.उन्होंने कहा कि पंजाब शांतिपूर्ण रहा है लेकिन इन बाहरी संबंधों के कारण राज्य में उग्रवाद को फिर से पैदा करने के प्रयास किये जा रहे है. उन्होंने कहा कि हमें बहुत सावधान रहना होगा. हमें नहीं लगता कि पंजाब की (स्थिति) समाप्त हो गई है.
महाराष्ट्र एटीएस ने दो खालिस्तान समर्थकों को किया गिरफ्तार, हथियार खरीददारी में थे शामिल …
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!



