Tuesday, July 14, 2026
Google search engine
Homeअजब- गजबगजब है इस माता का मंदिर, साल में एक बार होता है...

गजब है इस माता का मंदिर, साल में एक बार होता है ऐसा…

हमारे देश में हर जगह पर एक ना एक मंदिर आपको देखने को मिल ही जाएगा। उन्हीं मंदिरों में कई ऐसे चमत्कारिक मंदिर हैं जो अपने आप में कई रहस्यों को समेटे हुए हैं। इन मंदिरों के भीतर छुपे कई रहस्यों को आज तक वैज्ञानिक भी नहीं सुलझा पाए हैं।
आज हम आपको भारत के एक ऐसे ही अनोखे मंदिर के बारे में बताने जा रहे है जिसके बारे में सुनकर आप हैरान हो जाएंगे।
जी हां, इस मंदिर के बारे में अब तक जिसने भी सुना हैरान रह गया। यह मंदिर मध्यप्रदेश के रायसेन जिले के गुढ़ावल गांव में काली मां का प्राचीन मंदिर स्थित है। कहा जाता है ये मंदिर मां कंकाली के नाम से भी मशहूर हैं।भक्त बहुत ही दूर-दूर से इस मंदिर में दर्शन करने के लिए आते हैं और यहां आने वाले सभी भक्तों के कष्ट दूर होते हैं। कहते हैं इस काली मंदिर के बारे में एक बात प्रचलित है कि यहां साल में एक बार स्थापित मां काली की प्रतिमा अपने आप सीधी हो जाती है।जी हां, इस नजारे को देखकर हर कोई हैरान भी हो जाता हैं। आप सभी को बता दें कि यह काली मंदिर में स्थापित देवी मां की प्रतिमा की गर्दन टेढ़ी है लेकिन दशहरे के दिन मां काली की प्रतिमा की झुकी हुई गर्दन कुछ पलों के लिए अपने आप सीधी हो जाती है।
अब यह चमत्कार से कम नहीं है। वहीं मंदिर के बारे में ऐसी मान्यता है कि जो भी भक्त मां के इस रूप के दर्शन कर लेता है उसकी जिंदगी में सब कुछ अच्छा होने लगता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments