रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) स्टारर फिल्म गली ब्वॉय (Gully Boy) की नया गाना ‘दूरी’ (Doori) रिलीज हो गया है। गाने के बोल हैं ‘कोई मुझको यूं बताए, क्यों ये दूरी और मजबूरी।’ ये गाना खुद रणवीर सिंह ने गाया है। 2 मिनट 31 सेकंड के इस गाने में बिना पैसे के जिंदगी जीने की मजबूरी दिखाई गई है।
गाने का म्यूजिक ऋषि रिच ने दिया है। जावेद अख्तर और डिवाइन ने इसके लिरिक्स लिखे हैं। इससे पहले फिल्म को दो और गाने ‘अपना टाइम आएगा’ और गाना ‘मेरे गली में’ रिलीज किया गया था।बता दें फिल्म गली ब्वॉय जोया अख्तर के निर्देशन में बनी है जो कि मुंबई के स्ट्रीट (गल्ली) रैपर की कहानी है। फिल्म को फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी की कंपनी प्रोड्यूस कर रही है। फिल्म में कल्कि कोचलिन और विजय राज का भी खास रोल है।
इस फिल्म में रणवीर सिंह ने नावेद शेख और आलिया ने सकीना का रोल निभाया है। ये म्यूजिकल रैप फिल्म मुंबई के अंडरग्राउड रैपर डिवाइन और नयेजी (नावेद शेख) की असली कहानी है। फिल्म 14 फरवरी 2019, यानी वैलेंटाइन डे के मौके पर रिलीज होगी। इस फिल्म से दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं।



