Railway Jobs 2019: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) जूनियन टेक्निकल एसोसिएट के पदों पर भर्तियां निकाली हैं. अभ्यर्थी cr.indian railways. gov.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं.
Railway Jobs 2019: अगर आप लंबे समय से सरकारी जॉब की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए एक खुशखबरी है. दरअसल रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) जूनियन टेक्निकल एसोसिएट के पदों पर भर्तियां निकाली हैं. इसके लिए आरआरबी ने नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है. ऐसे में इच्छुक अभ्यर्थी विभाग की ऑफिशियिल वेबसाइट cr.indianrailways.gov.in पर जाकर पोस्ट से संबंधित पूरी जानकारी अच्छी तरह पढ़ने के बाद अप्लाई कर सकते हैं.
इन पदों पर आवेदन की प्रकिया शुरू हो चुकी है. ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख 19 जुलाई 2019 है. वहीं इन पदों पर डिमांड ड्राफ्ट जमा करने की लास्ट डेट 26 जुलाई 2019 है. अभ्यर्थियों को ध्यान रखना होगा कि लास्ट डेट नजदीक होने की वजह से ध्यान रखना होगा कि वे अंतिम तारीख के लिए इंतजार न करें बल्कि फटाफट अप्लाई कर दें. बता दें इन पोस्ट पर अप्लाई करने के लिए अभ्यर्थियों को सिविल इंजीनीयिरिंग में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. इसके अलावा बीएससी/डिप्लोमा धारक भी जूनियर एसोसिएट के पदों पर आवेदन कर सकते हैं. वहीं अभ्यर्थियों को आरआरबी टेक्निकल एसोसिएट के पदों पर आवेदन करने के लिए जनरल वर्ग के अभ्यर्थियों की आयु 33 वर्ष, ओबीसी वर्ग की 33 वर्ष और एससी/एसटी वर्ग की 38 वर्ष होनी चाहिए.
किस कैटेगरी में कितने मार्क्स होंगे जरूरी
1) सामान्य उम्मीदवार: 60%
2) ओबीसी-उम्मीदवार: 55%
3) एससी / एसटी उम्मीदवार: 50%



