Tuesday, July 14, 2026
Google search engine
Homeमनोरजनअक्षय कुमार ने चटाई सबको धूल, फोर्ब्स की टॉप 100 लिस्ट में...

अक्षय कुमार ने चटाई सबको धूल, फोर्ब्स की टॉप 100 लिस्ट में अकेले इंडियन हीरो…

फोर्ब्स की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली जिस सूची में कभी शाहरुख खान की बादशाहत होती थी, वहां से तीनों खानों और अमिताभ बच्चन को नीचे ढकेल अब अक्षय ने कब्जा जमा लिया है.

फोर्ब्स ने दुनियाभर के साल में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सितारों की सूची (Forbes’ Highest Paid Celebrities list 2019) जारी कर दी है. इसमें भारत से इस बार केवल बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ही जगह बना पाए हैं. इस बार लिस्ट से अभिनेता सलमान खान भी बाहर हो गए हैं. उल्लेखनीय है कि लिस्ट में कभी भारत के चार-चार अभिनेता अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, सलमान खान और अक्षय कुमार भी शामिल हुआ करते थे. लेकिन अब इस सूची में महज अक्षय कुमार ही बचे हैं. हालंकि साल 2018 से ही इस सूची में अक्षय कुमार ने सभी इंडियन सितारों को कमाई के मामले में पछाड़ दिया था. लेकिन तब उनके साथ सलमान खान को भी सूची में जगह मिली थी, पर अब सलमान की लिस्ट से छुट्टी हो गई है.

फोर्ब्स लिस्ट में 33वें नंबर हैं अक्षय कुमार

अभिनेता अक्षय कुमार दुनियाभर के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सितारों में 33वें नंबर हैं. उनकी एक साल में की गई कुल कमाई 65 मिलियन डॉलर (करीब 445 करोड़ रुपये) रही. इसी के साथ उन्होंने कमाई के मामले में भारतीय सितारों को ही नहीं बल्कि हॉलीवुड के दिग्गज सितारे रिहाना, जैकी चैन, ब्रेडली कूपर, स्कारलेट जॉनसन जैसों को भी पछाड़ दिया है. इतना ही नहीं अक्षय कुमार कभी सूची में नंबर पर रह चुके आयरन मैन यानी रॉबर्ट डाउनी जूनियर के बेहद करीब पहुंच गए हैं. आयरन मैन ने पिछले साल 66 मिलियन डॉलर कमाएं.

फोर्ब्स ने दुनियाभर के साल में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सितारों की सूची (Forbes’ Highest Paid Celebrities list 2019) जारी कर दी है. इसमें भारत से इस बार केवल बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ही जगह बना पाए हैं. इस बार लिस्ट से अभिनेता सलमान खान भी बाहर हो गए हैं. उल्लेखनीय है कि लिस्ट में कभी भारत के चार-चार अभिनेता अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, सलमान खान और अक्षय कुमार भी शामिल हुआ करते थे. लेकिन अब इस सूची में महज अक्षय कुमार ही बचे हैं. हालंकि साल 2018 से ही इस सूची में अक्षय कुमार ने सभी इंडियन सितारों को कमाई के मामले में पछाड़ दिया था. लेकिन तब उनके साथ सलमान खान को भी सूची में जगह मिली थी, पर अब सलमान की लिस्ट से छुट्टी हो गई है.

कौन है नंबर 1 वन पर, कितनी है कमाई
फोर्ब्स की सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सितारों की सूची में पहले स्‍थान पर अमेरिकी सिंगर टेलर स्विफ्ट (Taylor Swift) काबिज हैं. उनकी पिछले साल की कमाई 185 मिलियन डॉलर (करीब 1264 करोड़) रही. वह साल 2016 से ही इस सूची में पहले स्‍थान पर बरकरार हैं.

फुटबॉलर लियोनल मेसी भी हैं चौथे नंबर पर
टेलर स्व‌िफ्ट के बाद ब्यूट ब्रांड मालकिन काइली जेनर 170 मिलियन डॉलर के साथ दूसरे, कान्ये वेस्ट तीसरे, चौथे नंबर पर अर्जेंटीना के मशहूर फुटबॉलर लियोनल मेसी और पांचवें नंबर पर ‌ब्रिटिश सिंगर एड शीरन हैं.

क्या है अक्षय कुमार की कमाई का राज
अक्षय कुमार ने इन दिनों एक खास किस्म की धारा पकड़ी हुई है. उनकी साल में चार फिल्में करने और ज्यादा हिट होने के चलते वे कमाई के मामले में नंबर वन पर पहुंचे हैं. अक्षय ने बीते कुछ सालों में देशभक्ति और जनकल्याण संबंधी फिल्मों पर जोर दिया है और वे लगातार इसमें सफल हो रहे हैं. साथ ही वे रोबोट 2 जैसी फिल्मों में के भी हिस्सा रहे.

इसके अलावा विज्ञापन के मामले में भी बड़े अभिनेताओं को टक्कर दे रहे हैं. इस साल अक्षय की अब तक केसरी आ चुकी है. जबकि मिशन मंगल, हाउसफुल 4 और गुड न्यूज आने वाली हैं. जबकि अगले साल की तैयारी भी जोरों पर हैं, क्योंकि वे रोहित शेट्टी के साथ सूर्यवंशी में मुख्य किरदार निभा रहे हैं.

ये रही सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सितारों की लिस्ट (The World’s Highest-Paid Entertainers 2019 List)
नंबर 1. टेलर स्विफ्ट

नंबर 2. काइली जेनर
नंबर 3. कान्ये वेस्ट
नंबर 4. लियोनेल मेस्सी
नंबर 5. एड शीरन
नंबर 6. क्रिस्टियानो रोनाल्डो
नंबर 7. नेमार
नंबर 8. ईगल्स
नंबर 9. डॉ. फिल मैकग्रा
नंबर 10. कैनेलो अल्वारेज़
नंबर 11. रोजर फेडरर
नंबर 12. हावर्ड स्टर्न
नंबर 13. जे.के. राउलिंग
नंबर 14. रसेल विल्सन
नंबर 15. ड्वेन जॉनसन
नंबर 16. हारून रॉजर्स
नंबर 17. लेब्रोन जेम्स
नंबर 18. रश लिम्बोघ
नंबर 19. एल्टन जॉन
नंबर 20. जे-जेड
नंबर 20. बेयोंसे नोल्स
नंबर 22. एलेन डीजेनरेस
नंबर 23. स्टीफन करी
नंबर 24. क्रिस हेम्सवर्थ
नंबर 25. ड्रेक
नंबर 26. किम कार्दशियन
नंबर 27. रयान सीक्रेस्ट
नंबर 28. सीन कॉम्ब्स
नंबर 28. जेम्स पैटरसन
नंबर 30. मेटैलिका
नंबर 31. रॉबर्ट डाउनी जूनियर
नंबर 32. केविन डुरंट
नंबर 33. अक्षय कुमार
नंबर 34. टाइगर वुड्स
नंबर 35. गॉर्डन रामसे
नंबर 36. रिहाना
नंबर 37. डेविड कॉपरफील्ड
नंबर 38. केविन हार्ट
नंबर 39. जैकी चैन
नंबर 39. ट्रैविस स्कॉट
नंबर 41. कैटी पेरी
नंबर 41. जस्टिन टिम्बरलेक
नंबर 43. बीटीएस
नंबर 43. ब्रैडली कूपर
नंबर 43. पिंक
नंबर 43. एडम सैंडलर
नंबर 47. स्कारलेट जोहानसन
नंबर 48. बेन रोथ्लिसबर्गर
नंबर 49. लुईस हैमिल्टन
नंबर 49. एंथोनी जोशुआ
नंबर 49. खलील मैक
नंबर 52. रसेल वेस्टब्रुक
नंबर 53. बिली जोएल
नंबर 54. ब्रूनो मार्स
नंबर 55. नोवाक जोकोविच
नंबर 55. माइक ट्राउट
नंबर 57. जिमी बफेट
नंबर 57. एमिनेम
नंबर 59. फ्लीटवुड मैक
नंबर 59. जूडी शेन्डलिन
नंबर 61. फिल मिकेलसन
नंबर 62. एरियाना ग्रांडे
नंबर 62. पॉल मेकार्टनी
नंबर 64. जेम्स हार्डन
नंबर 65. कॉनर मैक्ग्रेगर
नंबर 66. डेमार्क्स लॉरेंस
नंबर 67. सीन हॉनिटी
नंबर 67. द चेनसमोकर्स
नंबर 69. स्टीव हार्वे
नंबर 70. ब्राइस हार्पर
नंबर 71. गन्स एन ‘रोज़े
नंबर 72. क्रिस पॉल
नंबर 73. क्रिस इवांस
नंबर 74. कायरे इरविंग
नंबर 75. जियाननिस एंटेटोकेनम्पो
नंबर 76. जेनिफर लोपेज
नंबर 76. सोफिया वर्गीज
नंबर 78. ल्यूक ब्रायन
नंबर 79. ड्र‌ियू ब्रीस
नंबर 80. साइमन कॉवेल
नंबर 81. हारून डोनाल्ड
नंबर 82. डेमियन लिलार्ड
नंबर 83. पॉल रुड
नंबर 83. जेरी सीनफील्ड
नंबर 83. रोलिंग स्टोन्स
नंबर 86. सेबेस्टियन वेट्टेल
नंबर 87. डीजे खालिद
नंबर 87. मार्शमेलो
नंबर 87. द वीकेंड
नंबर 90. लेडी गागा
नंबर 91. ब्लेक ग्रिफिन
नंबर 92. डेव मैथ्यूज बैंड
नंबर 92. रोरी मैक्लेरो
नंबर 94. पॉल जॉर्ज
नंबर 95. ज़ैक ब्राउन बैंड
नंबर 95. केल्विन हैरिस
नंबर 95. केंड्रिक लैमर
नंबर 98. ब्रैंडिन कुक
नंबर 98. शॉन मेंडेस
नंबर 100. सेलीन डायोन

इसमें प्रमुख रूप से खेल जगत से जुड़े लोग और सिनेमा, म्यूजिक और टीवी के चेहरे शामिल हैं. इनमें किसी राजनेता को शामिल नहीं किया गया है.

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments