दुनिया के लोकप्रिय मोबाइल गेम में शामिल PUBG मोबाइल के Season 6 खेलने में भारतीय यूजर्स को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गेमप्ले के दौरान यूजर्स को टाइम आउट जैसे Error मिल रहे हैं जिसकी वजह से गेम के दौरान ही यूजर्स सर्वर से आउट हो रहे हैं। पिछले साल मार्च में PUBG को लॉन्च किया गया था, इसके बाद से ही यह भारत समेत पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा खेले जाने वाला गेम बन गया। मार्च में ही PUBG ने अपनी एनिवर्सरी पूरी की है।
पिछले दिनों कुछ यूजर्स ने इस बात को रिपोर्ट भी किया था। PUBG यूजर्स को एक नोटिफिकेशन आया जिसमें लिखा था, आप इस गेम को आज 6 घंटे खेल चुके हैं। आप दोबारा अगले दिन सुबह 5:30 बजे से फिर से खेल सकते हैं। इसका मतलब यह है कि यूजर्स इस गेम को 6 घंटे से ज्यादा नहीं खेल पा रहे हैं। कई यूजर्स ने ट्वीट करके यह भी बताया कि उन्हें 3 घंटे खेलने के बाद से ही सर्वर से आउट कर दिया जा रहा है। यूजर्स को आ रही दिक्कत के बाद PUBG Mobile India ने ट्वीट करके यूजर्स से माफी मांगी थी।
PUBG Mobile Season 6 अपडेट
हाल ही में डेवलपर्स ने गेम के एक साल पूरा होने पर इसके लिए 0.11.5 अपडेट रोल आउट किया है। इस नए अपडेट में प्लेयर्स गेम के दौरान एक साल पूरा होने की एनिवर्सरी पार्टी सेलिब्रेट कर पाते हैं। गेम प्ले के दौरान यूजर्स स्पॉन आइलैंड पर बर्थडे पार्टी और फायरवर्क्स का भी आनंद ले पाते हैं। मैच के दौरान प्लेयर्स बर्थडे केक फाइंड करते हैं जिसका इस्तेमाल वो आगे फायदे के लिए कर सकते हैं। इसके अलावा इस नए अपडेट में रॉयल पास, डायनामिक वेदर, G36C राइफल जैसे फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं।



