टीम ने बताया कि नर अजगर पर रेडियो ट्रांसमीटर लगाने से हमें प्रजनन करने वाली मादा अजगरों के बारे में जानकारी मिलती है.
अमेरिका के फ्लोरिडा में वैज्ञानिकों ने दुनिया का सबसे लंबा अजगर पकड़ा है. वैज्ञानिकों ने फ्लोरिडा एवरग्लेड्स में एक मादा अजगर को पकड़ा जो 17 फीट से अधिक लंबी थी, उसका वजन 140 पाउंड था. मादा अजगर के साथ-साथ वैज्ञानिकों को 73 अंडे भी मिले जो अभी विकसित अवस्था में थे. दक्षिण फ्लोरिडा में मियामी के स्वैम्पलैंड पश्चिम में 729,000 एकड़ में फैले बिग साइप्रेस नेशनल प्रिजर्व से सबसे बड़ा अजगर को हटाया गया है. यह जानकारी बिग साइप्रस नेशनल प्रिजर्व ने शुक्रवार को एक फेसबुक पोस्ट में दी.
सबसे लंबे अजगर को पकड़ने में चार लोगों की टीम शामिल है. वरग्लेड्स में सभी आकारों के अजगर पाए गए हैं, उनमें से ज्यादातर 6 से 10 फीट लंबे हैं. फ्लोरिडा मछली और वन्यजीव संरक्षण आयोग के अनुसार, यह अजगर 17 फीट लंबी थी और 100 पाउंड से अधिक वजन की है.टीम ने बताया कि नर अजगर पर रेडियो ट्रांसमीटर लगाने से हमें प्रजनन करने वाली मादा अजगरों के बारे में जानकारी मिलती है. टीम न केवल हमलावर सांपों को हटाती बल्कि अजगरों को संरक्षित करने के नये तरीकों का अध्ययन भी करती है.बर्मीज अजगर दक्षिण पूर्व एशिया में पाये जाते हैं एवरग्लैड्स एक विशाल क्षेत्र है, जिसमें उष्णकटिबंधीय जलवायु के चलते अजगर छिपते हैं और पनपते हैं. अजगरों की आबादी को नियंत्रित करने के लिए, फ्लोरिडा में शिकारी को प्रोत्साहित करने वाली प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं ताकि कई अजगरों को हटाया जा सके.फ्लोरिडा फिश और वाइल्डलाइफ कंजर्वेशन आयोग द्वारा आयोजित साल 2013 में पायथन चैलेंज के लिए 1,600 लोगों ने पंजीकरण किया था. खोजकर्ताओं को केवल 68 सांप मिले. साल 2017 में, दक्षिण फ्लोरिडा जल प्रबंधन जिले द्वारा पायलट कार्यक्रम के तहत 25 शिकारियों को अजगरों को बेअसर करने के लिए 175,000 डॉलर भुगतान किया गया था..



