Wednesday, July 15, 2026
Google search engine
HomeTECHNOLOGYWhatsApp के कारण खत्म हो रहा है फोन का स्टोरेज तो करें...

WhatsApp के कारण खत्म हो रहा है फोन का स्टोरेज तो करें ये उपाय……

WhatsApp के कारण खत्म हो रहा है फोन का स्टोरेज तो करें ये उपाय….

हम सभी जानते हैं कि वॉट्सऐप एक ऐसा ऐप है, जिसमें सबसे ज्यादा मीडिया फाइल्स को शेयर किया जाता है. ये मीडिया फाइल्स (फोटो, वीडियो, ऑडियो आदि) हमारे फोन का सबसे ज्यादा स्टोरेज कंज्यूम करते हैं. इसका मुख्य कारण यह है कि हमारे ऐप में ऑटोमेटिक डाउनलोड का ऑप्शन ऑन रहता है जिससे मैसेज में आने वाला कोई भी मीडिया फाइल अपने आप डाउनलोड हो जाता है और यह हमारे डेटा और फोन स्टोरेज दोनों को कंज्यूम करता है. इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं जिससे आप अपने फोन के स्टोरेज को भरने से बचा सकते हैं…

सेंटिंग में करें ये बदलाव
वॉट्सऐप स्टोरेज का सबसे बड़ा प्रॉब्लम इसका मीडिया फाइल्स को ऑटोमेटिक डाउनलोड करना है. यह सेटिंग अपने आप इनेबल होती है लेकिन आप इसे मैनुअली चेंज कर सकते हैं और यह कंट्रोल कर सकते हैं कि आपको क्या डाउनलोड करना है और क्या नहीं. इससे आपके डेटा की भी बचत होगी और स्टोरेज भी कम कंज्यूम होगा.

ऑटोमेटिक मीडिया फाइल डाउनलोड को एंड्रॉयड में ऐसे करें बंद
अगर आप एंड्रॉयड स्मार्टफोन पर वॉट्सऐप का इस्तेमाल कर रहे हैं तो ऑटोमेटिक डाउनोड को डिसेबल करने के लिए ‘Settings’ में जाएं. यहां पर ‘Media auto-download’ पर स्क्रॉल करें और ‘When using mobile data’ पर टैप करें. इसके बाद photos, audio औप videos के बॉक्सेस को अनचेक कर दें इससे ऑटोमेटिक डाउनलोड बंद हो जाएगा. यही तरीका ‘When connected on Wi-Fi’ और ‘When roaming’ ऑप्शन पर भी अपनाएं.

iOS पर ऐसे करें बंद
अगर आप iOS यानी एप्पल यूजर हैं तो ऐप खोलें और सेटिंग्स में जाकर Data and Storage Usage पर टैप करें. इसके बाद फोटो, वीडियो, ऑडियो, डॉक्यूमेंट्स सभी को ओपन कर Never’ पर क्लिक करें. ऐसा करने के बाद आपका ऑटोमेटिक डाउनलोड डिसेबल हो जाएगा और स्टोरेज की बचत होगी.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments