Wednesday, July 15, 2026
Google search engine
Homeदेश और दुनियाओडिशा के इन जिलों से हटाई गई आचार संहिता, जानें क्या है...

ओडिशा के इन जिलों से हटाई गई आचार संहिता, जानें क्या है वजह…..

चुनाव आयोग ने ओडिशा के 11 जिलों में लोकसभा चुनाव के लिए लागू आदर्श आचार संहिता को हटाने के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है.

चक्रवाती तूफान फानी के बढ़ते हुए विकराल रूप को देखते हुए चुनाव आयोग ने ओडिशा के 11 जिलों में लोकसभा चुनाव के लिए लागू आदर्श आचार संहिता को हटाने के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है. आयोग ने पुरी, जगतसिंहपुर, केंद्रपारा, भद्रक, बालासोर, मयुरभंज, गजपति, गंजम, खोरढा, कटक और जजपुर में फानी चक्रवात के मद्देनजर राहत एवं बचाव कार्य को देखते हुए आचार संहिता हटाने के आदेश दिया दिया है.

ओडिशा के क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक, एचआर बिस्वास ने कहा कि चक्रवात ‘फानी’ का प्रभाव पिछले साल आए तितली तूफान की तुलना में बहुत अधिक गंभीर है, जिसके ओडिशा-आंध्र तट पर टकराने की वजह से साल 2018 में कम से कम 60 लोगों की मौत हो गई थी.

बता दें मौसम विभाग के अनुसार चक्रवाती तूफान फानी शुक्रवार दोपहर तक गोपालपुर और पुरी के दक्षिण में चांदबली होता हुआ ओडिशा तट से टकराएगा. इस दौरान करीब 175-185 किलोमीटर प्रति घंटे से लेकर 205 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका है.

बता दें इसी बीच केंद्र सरकार ने आंध्र प्रदेश, ओडिशा, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल को पहले से ही 1,086 करोड़ रुपये का राहत पैकेज जारी कर दिया है. फिलहाल ये तूफान श्रीलंका में त्रिनकोमाली से करीब 620 किलोमीटर पूर्व-उत्तरपूर्व और चेन्नई से 700 किलोमीटर पूर्व-दक्षिणपूर्व तथा मछलीपट्टनम से 900 किलोमीटर दक्षिणपूर्व में है. ये तूफान फिलहाल 18 किमी प्रति घंटे की गति से बढ़ रहा है.वहीं, मौसम विभाग के वैज्ञानिकों का कहना है कि चक्रवाती तूफान फानी उत्तर प्रदेश में भी अपना कहर बरपा सकता है. विभाग के अनुसार अगले दो दिनों यानी 2 और 3 मई को यूपी कई इलाकों में फानी का असर देखने को मिल सकता है. इससे हल्की बारिश के साथ-साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments