Wednesday, July 15, 2026
Google search engine
Homeदेश और दुनियाचीन में इंटरपोल के पूर्व प्रमुख के खिलाफ केस दर्ज, पद का...

चीन में इंटरपोल के पूर्व प्रमुख के खिलाफ केस दर्ज, पद का गलत इस्तेमाल करने का है आरोप..

चीन में अंतरराष्ट्रीय पुलिस संगठन (Interpol) के पूर्व प्रमुख मेंग होंगवेई के खिलाफ शक्ति का गलत इस्तेमाल और रिश्वत लेने के आरोप में औपचारिक केस दर्ज कराया गया है। इसके बाद अब उनकी कोर्ट में पेशी होगी। बता दें कि पिछले साल अक्टूबर में उन्होंने इस पद से इस्तीफा दे दिया था। इससे कुछ ही दिन पहले होंगवेई की पत्नी ने उनके लापता होने का शिकायत की थी।

मार्च में, सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी की अनुशासन समिति ने मेंग को गंभीर कानूनी उल्लंघनों का दोषी पाया था। पार्टी के एक बयान में उनपर अपने परिवार की ‘असाधारण जीवन शैली’ को संतुष्ट करने के लिए अपनी शक्ति का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगाया गया। इसके बाद उन्हें कम्युनिस्ट पार्टी से बर्खास्त करते हुए आधिकारिक पद से हटा दिया था। इसके बाद उन्हें अप्रैल में  गिरफ्तार कर लिया गया था। उनकी पत्नी ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा था कि उनकी गिरफ्तारी राजनीति से प्रेरित है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments