Wednesday, July 15, 2026
Google search engine
HomeTECHNOLOGYGoogle CEO सुंदर पिचाई ने यूजर्स के निजी डाटा के बारे में...

Google CEO सुंदर पिचाई ने यूजर्स के निजी डाटा के बारे में कही बड़ी बात…

इन दिनों कई ग्लोब्ली कई तरह के डाटा लीक की घटनाओं के सामने आने के बाद Google के CEO सुंदर पिचाई ने कहा कि, Google किसी थर्ड पार्टी को अपने यूजर्स का पर्सनल डाटा नहीं बेचता है। पिचाई ने यह बात न्यूयॉर्क टाइम्स के अपने ऑपिनियन पीस में कहा कि प्राइवेसी एक लग्जरी गुड नहीं हो सकती है जो कि केवल उन्हीं को मिले जो प्रीमियम प्रोडक्ट और सर्विस खरीद सकते हैं। पिचाई ने आगे कहा कि वे मानते हैं कि प्राइवेस इस समय का सबसे महत्वपूर्ण विषय है। इस समय लोग अपनी प्राइवेसी को लेकर काफी जागरूक हैं। यूजर्स अपनी निजी जानकारी के इस्तेमाल और शेयर को अपने मुताबिक डिफाइन कर सकते हैं।

प्राइवेसी को वास्तविकता में लाने के लिए हम यूजर्स को डाटा की सुरक्षा के लिए साफ और अर्थपूर्ण च्वाइस दे रहे हैं। हमारे पास इस समय डाटा को लेकर दो स्पष्ट पॉलिसी बनाए गए हैं। पहला कि Google अपने यूजर्स की निजी जानकारियों को किसी थर्ड पार्टी के साथ कभी शेयर नहीं करता है और दूसरा कि यूजर्स खुद से यह डिसाइड करे कि उनकी जानकारियों का कैसे इस्तेमाल किया जाए। पिचाई ने कहा कि उसने इसके लिए दुनिया के विभिन्न भागों के लोगों से इस बारे में बात की है।पिचाई ने आगे कहा, जो परिवार इंटरनेट का इस्तेमाल शेयर्ड डिवाइस के जरिए करते हैं उनके लिए प्राइवेसी का मतलब एक-दूसरे से होता है। वो छोटे व्यापारी जिन्होंने क्रेडिट कार्ड पेमेंट लेना शुरू किया है उनके लिए प्राइवेसी का मतलब ग्राहकों के डाटा को सुरक्षित रखना है। टीनएजर्स और युवाएं जो सेल्फी शेयर करते हैं उनके लिए प्राइवेसी का मतलब डाटा को भविष्य में डिलीट करना है। प्राइवेसी काफी निजी होती है इसके लिए कंपनी को अपने यूजर्स के व्यक्तिगत च्वाइस के मुताबिक यह स्पष्ट करना चाहिए कि उनकी जानकारी का इस्तेमाल कैसे किया जा रहा है।उन्होंने आगे कहा कि दुनियाभर में ज्यादा से ज्यादा लोगों के निजी डाटा की सुरक्षा करना हमारी जिम्मेदारी है। हम इसके लिए किसी का इंतजार नहीं कर रहे हैं। हम इसी उत्साह के साथ आगे भी लोगों की निजी जानकारियों को सुरक्षा अपने प्रोडक्ट्स के माध्यम से करते रहेंगे। हम प्रोडक्ट और फीचर्स पर फोकस कर रहे हैं और प्राइवेसी को सभी के लिए वास्तविकता में ढ़ालने की कोशिश कर रहे हैं। आपको बता दें कि पिछले साल फेसबुक-कैम्ब्रिज एनालिटिका डाटा लीक विवाद के बाद से ही डाटा लीक के कई मामले सामने आ चुके हैं जिसमें यूजर्स की निजी जानकारियां थर्ड पार्टी के साथ साझा करने की बात सामने आई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments