Wednesday, July 15, 2026
Google search engine
Homeस्वास्थ्यआयुर्वेदिक गुणों से भरपूर नीम के तेल में छिपा है सेहत का...

आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर नीम के तेल में छिपा है सेहत का राज…

नीम की प्रयोग आयुर्वेदिक औषधि के रूप में किया जाता है। नीम के बीज से निकाला हुआ तेल हमारे कई काम आ सकता है। नीम के तेल में बहुत सारे औषधीय गुण हैं। यह तेल सेहत और सौंदर्य दोनों के लिए फायदेमंद होता है। इसके अलावा यह कई बीमारियों में भी कारगर साबित हो सकता है। आयुर्वेदाचार्य डॉ सीएम पांडेय कहते हैं, नीम आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर है। नीम के पेड़ की छाल, पत्तियां और फल सभी सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं।

आंखों में मोतियाबिंद और रतौंधी हो जाने पर नीम के तेल को आंखों में काजल की तरह लगाएं। आंखों में सूजन हो जाने पर नीम के पत्ते को पीस कर अगर दाई आंख में है तो बाएं पैर के अंगूठे पर नीम की पत्ती को पीस कर लेप लगाएं। ऐसा अगर बाई आंख में हो तो दाएं अंगूठे पर लेप करें, आंखों की लाली व सूजन ठीक हो जाएगी।नीम से मलेरिया के मच्छर और पैदा होने वाले लारवा को खत्म किया जा सकता है। मच्छरों पर यह बहुत असरदार होता है। नीम के तेल से मलेरिया पर काबू पाया जा सकता है। किसानों के लिए यह जैविक कीटनाशक का काम करता है। यह पर्यावरण को नुकसान नहीं पहुंचाता। यह जमीन या पानी की आपूर्ति में कोई हानिकारक पदार्थ नहीं मिलाता, यह बायोडीग्रेडेबल है। यह मधुमक्खियों और केंचुए के रूप में उपयोगी कीड़े को नुकसान नहीं पहुंचाता है।

रूखी-सूखी त्वचा के लिए नीम बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। एक्जिमा से स्किन पर सूजन और खुजली होती है। इसके लिए इफेक्टिड एरिया में नीम का तेल लगाएं। जलने की वजह से शरीर में जख्म बन जाने पर नीम का तेल लगाने से जख्म जल्दी ठीक हो जाते हैं। इससे कील-मुंहासों और त्वचा के दाग भी दूर हो जाते हैं।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments