Wednesday, July 15, 2026
Google search engine
Homeमनोरजनरणबीर- आलिया की शादी पर सामने आया रिश्तेदारों का रिएक्शन, कजिन बोला-...

रणबीर- आलिया की शादी पर सामने आया रिश्तेदारों का रिएक्शन, कजिन बोला- मुझे दोनों की जोड़ी पसंद है….

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट कई मौकों पर एक साथ नजर आते हैं। ऐसे में पिछले कुछ समय से रणबीर और आलिया की शादी को लेकर भी खबरें जोर पकड़ रही हैं। लेकिन अब इस मामले पर आलिया के चाचा मुकेश भट्ट और कजिन राहुल का रिएक्शन सामने आया है।

दरअसल हाल में सुनने को मिला था कि आलिया और रणबीर की शादी पक्की हो गई है। अपनी शादी में आलिया भट्ट फैशन डिजाइनर सब्यसाची का डिजाइन किया हुआ लहंगा पहनेंगी। लेकिन इन खबरों पर रणबीर या आलिया का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।

हालांकि आलिया के चाचा मुकेश भट्ट ने इन खबरों पर रिएक्ट करते हुए इन्हें महज अफवाह बताया है। एबीपी न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक जब मुकेश भट्ट से आलिया भट्ट की शादी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने इन्हें अफवाह बता दिया. उन्होंने कहा कि ये सब खबरें सिर्फ अफवाह हैं।

एक तरफ जहां मुकेश भट्ट ने इनको अफवाह बतााया है तो वहीं दूसरी ओर आलिया भट्ट के कजिन भाई राहुल भट्ट ने शादी की खबरों पर जो रिएक्शन दिया वो कुछ अलग ही था।

रणबीर- आलिया की जोड़ी राहुल को अच्छी लगती है। राहुल ने कहा- ‘आलिया मेरी कजिन हैं। हम साथ नहीं रहते। साथ ही उसकी लाइफ में क्या चल रहा है ये भी मैं बहुत ज्यादा नहीं जानता, लेकिन मुझे उन दोनों की जोड़ी पसंद है। अगर मुझे शादी का न्योता मिलेगा तो मैं बिल्कुल उस शादी का हिस्सा बनना चाहूंगा।’

गौरतलब है कि हाल में सुनने को मिला था कि रणबीर का पिता ऋषि कपूर के भारत लौटने के साथ ही रणबीर- आलिया की शादी की तैयारियां शुरू हो जाएंगी। हालांकि इस खबर में कितनी सच्चाई है वो तो आने वाले वक्त के साथ ही पता लगेगा। क्योंकि अभी तक किसी ने शख्स ने इन रिपोर्ट्स को पुख्ता नहीं किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments