Wednesday, July 15, 2026
Google search engine
Homeदेश और दुनियाभारत में इस सप्ताह औसत से 35 फीसदी कम हुई मानसूनी बारिश...

भारत में इस सप्ताह औसत से 35 फीसदी कम हुई मानसूनी बारिश : मौसम विभाग….

पिछले सप्ताहांत देश के मध्य, पश्चिमी और उत्तरी भागों में बहुत कम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने बुधवार को कहा कि भारत में इस सप्ताह मानसूनी बारिश औसत से 35 फीसदी कम हुई है। जिसकी वजह से गर्मियों में बोई जाने वाली फसलों के उत्पादन पर चिंता गहरा सकती है। आर्थिक विकास के लिए मानसून की बारिश काफी महत्वपूर्ण है।

भारत में आज भी खेतिहर किसान सिंचाई के लिए बारिश पर निर्भर हैं। औसत से कम मॉनसूनी बारिश का मतलब है कि धान, सोयाबीन, मक्का जैसे फसलों की पैदावर कम हो सकती है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अपने आंकड़े में दिखाया कि देश के सबसे बड़े सोयाबीन उत्पादक राज्य मध्य प्रदेश में सप्ताह में औसत से 67 फीसदी कम बारिश हुई, जबकि सबसे बड़े कपास उत्पादक गुजरात में 47 फीसदी कम बारिश हुई। कुल मिलाकर, भारत में मानसून सीजन 1 जून से शुरू होने के बाद औसत से 19 फीसदी कम बारिश हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments