Wednesday, July 15, 2026
Google search engine
Homeदेश और दुनियाभाजपा ने कहा- शिवसेना की मुख्यमंत्री पद को लेकर आकांक्षा जायद, हमें...

भाजपा ने कहा- शिवसेना की मुख्यमंत्री पद को लेकर आकांक्षा जायद, हमें कोई दिक्कत नहीं….

महाराष्ट्र में इस साल चुनाव होने वाले हैं। शिवसेना मुख्यमंत्री पद पर अपना दावा ठोक रही है। ऐसे में भाजपा का कहना है कि वह शिवसेना के मुख्यमंत्री पद की आकांक्षाओं से प्रभावित नहीं है। महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि गठबंधन सहयोगी के पास मुख्यमंत्री पद के लिए महत्वाकांक्षा रखने का अधिकार है।

जब उनसे पूछा गया कि क्या राज्य भर में पार्टी की जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान शिवसेना के युवा प्रमुख आदित्य ठाकरे को अगले सीएम के रूप में प्रोजेक्ट करने की कोशिश कर रही है तो पाटिल ने कहा कि सेना का प्रतिष्ठित पद के लिए आकांक्षा रखने में कुछ भी गलत नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘प्रत्येक व्यक्ति को मांग करने और आकांक्षाओं का अधिकार है। हर संगठन और व्यक्ति की महत्वाकांक्षा होनी चाहिए नहीं तो उनके प्रयास बेकार हो जाते हैं। सेना का सीएम पद की आकांक्षा रखना सही है लेकिन उसने अभी तक हमसे अपनी भावनाओं को व्यक्त नहीं किया है।’ पाटिल राज्य के राजस्व मंत्री भी हैं।

पाटिल ने कहा कि भाजपा ने अभी तक मुख्यमंत्री उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है। भाजपा राज्य में अगले महीने से महा जनादेश यात्रा की शुरुआत करेगी। माना जा रहा है कि यह यात्रा सेना की जन आशीर्वाद यात्रा को काउंटर करेगी। माना जा रहा है कि सेना की यात्रा आदित्य को मुख्यमंत्री पद के लिए तैयार करने के लिए आयोजित की गई थी।

पाटिल ने कहा कि दोनों यात्राएं अलग हैं और यह एक-दूसरे के रास्ते को नहीं काटेंगी। जहां तक मुख्यमंत्री पद की रेस का सवाल है हमारा नेता गृह मंत्री अमित शाह और देवेंद्र फडणवीस द्वारा तय किया जाएगा। हालांकि दोनों दल गठबंधन के लिए जीत हासिल करने के इच्छुक हैं।

एक महीने तक चलने वाली भाजपा की यात्रा को एक अगस्त को अमित शाह हरी झंडी देंगे। जबकि इसके समापन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाग लेने की संभावना है। पाटिल ने कहा, ‘हमने दोनों नेताओं को निमंत्रण भेज दिया है और हमें विश्वास है कि वह इसमें शामिल होंगे।’

वहीं विपक्ष ने आरोप लगाया है कि रोड शो जिसमें फडणवीस और राज्य मंत्रिमंडल के सदस्य 288 विधानसभा क्षेत्रों में से 152 को कवर करेंगे इससे शासन कार्य में बाधा पहुंचेगी। फडणवीस 150 रैलियों को संबोधित करेंगे। पाटिल ने कहा कि मंत्रियों को सड़क पर सात से आठ फाइलें निपटाने के लिए कहा गया है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments