शिक्षा मंत्री सेनगोट्टैयन ने कहा तमिलनाडु में एजुकेशन टीवी चैनल का शुभारंभ पहली बार किया जा रहा है.
तमिलनाडु एक्सक्लूसिव एजुकेशन टीवी चैनल: तमिलनाडु सरकार ने सोमवार को एक्सक्लूसिव एजुकेशन टीवी चैनल लॉन्च किया, जिसका उद्देश्य कक्षा I से XII के छात्रों को पढ़ाई में मदद करना है. ये काम स्कूल एजुकेशन डिपार्टमेंट “कलवी थोलिक्कची” (शिक्षा टीवी) की पहल के बाद शुरू किया गया, जिसका शुभारंभ मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी ने किया. टीवी लॉन्च के बाद स्कूल शिक्षा मंत्री के. ए. सेनगोट्टायन ने कहा, यह देश में अपनी तरह की पहली पहल है.
पहली से 12वीं तक के स्टूडेंट्स के लिए शुरू किए गए इस एजुकेशन टीवी चैनल पर स्कूली बच्चों को लक्षित करने के अलावा, नौकरियों से संबंधित मुद्दों की सामग्री परोसी जाएगी. के पलानीस्वामी ने कहा, टीवी चैनल प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कराने जैसे विभिन्न विषयों पर जानकारी प्रदान करेगा.
टीवी पर जो भी प्रोग्राम या खबरें दिखाई जाएंगी उनमें प्रतियोगी परीक्षा, स्किल डेवलपमेंट, स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा की गई घोषणाओं के लिए प्रशिक्षण देने का तरीका बताया जाना शामिल होगा.
शिक्षा मंत्री सेनगोट्टैयन ने कहा तमिलनाडु में एजुकेशन टीवी चैनल का शुभारंभ पहली बार किया जा रहा है. उन्होंने लॉन्च इवेंट में कहा छात्र अब घर से सीख सकते हैं.



