रानू मंडल (Ranu Mandal) पहले रेलवे स्टेशन पर गाती थीं. अचानक इंटरनेट पर उनका एक वीडियो वायरल हुआ और वह हिमेश रेशमिया (Himesh Reshammiya) के स्टूडियो में पहुंच गईं. लेकिन वहां तेरी मेरी कहानी (Teri Meri Kahani) गाने के दौरान उन्हें कितनी चुनौतियों का सामना करना पड़ा. देखिए…
म्यूजिक कंपोजर-सिंगर हिमेश रेशमिया (Himesh Reshammiya) रेलवे स्टेशन पर गाना गाकर गुजारा करने वाली रानू मंडल (Ranu Mandal) से अपनी फिल्म का गाना गवाकर काफी चर्चा में हैं. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर रानू के साथ गाना रिकॉर्ड करते हुए एक छोटी क्लिप शेयर की. इसमें रानू गाते हुए दिखाई दे रही हैं. उनके साथ हिमेश रेशमिया खड़े होकर निर्देशन करते दिख रहे हैं, लेकिन रेलवे प्लेटफॉर्म पर गाने वाली किसी महिला के लिए आज के नए तकनीक से लैस स्टूडियो में गाना कितना चुनौतीपूर्ण था, इसका वीडियो सामने नहीं आया है.
अब किसी ने हिमेश के स्टूडियो में रानू मंडल के गाने की रिकॉर्डिंग के दौरान का वीडियो जारी किया है. फेसबुक के एक पेज पर अपलोड हुए इस वीडियो में रानू उसी जगह पर दिखाई दे रही हैं, जहां हिमेश रेशमियाने उनके साथ गाना रिकॉर्ड किया था. इस वीडियो में रानू के आसपास करीब 15 और म्यूजिशयन व दूसरे लोग दिखाई दे रहे हैं. वे लगातार रानू को कई तरह के निर्देश दे रहे हैं.
रानू इतने निर्देशों को सुनने के बाद कई बार भौंचक खड़ी दिखाई दे रही हैं. हालांकि जैसे वो गाना शुरू कर रही हैं. उनकी आवाज उतनी ही सुरीली और समा बांधने वाली दिखाई दे रही है, जितनी हिमेश के साथ गाते हुए दिखाई दे रही है. इस वीडियो को देखने के बाद लगता है कि हिमेश ने जो वीडियो शेयर किया है, उससे पहले रानू ने स्टूडियो में जमकर मशक्कत की है.



