Tuesday, July 14, 2026
Google search engine
HomeमनोरजनWAR का ट्रेलर रिलीज, अपने गुरु ऋतिक रोशन पर गोली चलाएंगे टाइगर...

WAR का ट्रेलर रिलीज, अपने गुरु ऋतिक रोशन पर गोली चलाएंगे टाइगर श्रॉफ? अब खुलेगा राज….

सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बन रही फिल्म वॉर यशराज बैनर तले आ रही है, जिसका ट्रेलर (WAR Trailer) रिलीज हो गया है. फिल्म के रिलीज की बात करें तो ‘वॉर’ 2 अक्टूबर 2018 को सिल्वर स्क्रीन पर आएगी.

टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) और ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की फिल्म ‘वॉर’ (WAR Trailer) का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. जैसी कि इससे उम्मीदें थीं. ट्रेलर एक्शन सीन से फुल टाइट है. शुरुआत से लेकर आखिर तक आप एक भी सीन में आंख नहीं झपका सकते. ट्रेलर से जिस तरह की कहानी सामने आ रही है, उससे ऐसा लगता है कि पहले ऋतिक रोशन ने बतौर सीनियर टाइगर श्रॉफ को ट्रेनिंग दी. बाद में टाइगर को ही ऋतिक को खत्म करने के लिए इस्तेमाल किया जाएगा.

ये प्लॉट सुनकर आपको सिद्धार्थ मल्होत्रा और मनोज वाजपेयी की ‘अय्यारी’ याद आएगी, लेकिन अभी से कुछ कहना मुश्किल है. एक्शन पैक फिल्म में ग्लैमर का तड़का लगाने की जिम्मेदारी वाणी कपूर की है. ट्रेलर में थोड़ा सा स्क्रीन टाइम उन्हें भी दिया गया है.

‘वॉर’ के ट्रेलर से साफ है कि इसमें एक्शन और चेज़ सीन की भरमार होने वाली है. अगर आप एक्शन लवर हैं तो ये फिल्म आपके लिए शानदार ट्रीट होने वाली है. सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बन रही ये फिल्म यशराज बैनर तले आ रही है. रिलीज की बात करें तो ‘वॉर’ 2 अक्टूबर 2018 को रिलीज हो रही है. मतलब ये कि छुट्टी के दिन का भी इस फिल्म को पूरा फायदा मिल सकता है. अब ये तो समय आने पर ही पता चलेगा कि ये फिल्म छुट्टी का फायदा उठा भी पाती है या फिर बॉक्स ऑफिस पर ढेर हो जाती है.

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments