Tuesday, July 14, 2026
Google search engine
Homeस्वास्थ्यवैज्ञानिकों ने ढूंढ़ा, ज्यादा खाने और मोटापे से जुड़ा ब्रेन सर्किट.....

वैज्ञानिकों ने ढूंढ़ा, ज्यादा खाने और मोटापे से जुड़ा ब्रेन सर्किट…..

आप खाना देखकर खुद को कंट्रोल नहीं कर पाते तो इसके पीछे आप नहीं आपके दिमाग की कुछ खास सेल्स जिम्मेदार हैं, यह बात एक स्टडी में सामने आई है।

जरा सोचिए, आपके डायट प्लान में सबकुछ ठीक चल रहा है तब तक आपको अचानक फ्रेंच फ्राइज या पॉपकॉर्न दिख जाएं। यह देखकर आपके डायट प्लान पर पानी फिर जाता है और आप इस खाने को देखकर हार मान जाते हैं। खाने को लेकर यह इम्पल्सिव व्यवहार और फायदे-नुकसान सोचे बिना खाना मोटापे से जुड़ा है। अब एक रिसर्च में एक ब्रेन सर्किट के बारे में पता चला है जो आपकी इम्पल्सिव ईटिंग के लिए जिम्मेदार है।

यूनिवर्सिटी ऑफ जॉर्जिया के शोधकर्ताओं का मानना है कि उनकी इस खोज से डॉक्टर्स ओवर ईटिंग का बेहतर इलाज कर सकेंगे। यूजीए कॉलेज ऑफ फैमिली ऐंड कंज्यूमर साइंसेज से लीड ऑथर एमिली नोबल का कहना है, एक्सपेरिमेंटल मॉडल्स में आप उस सर्किट को ऐक्टिवेट कर सकते हैं और अपने व्यवहार में बदलाव ला सकते हैं।

हॉर्मोन का असंतुलन मोटापा बढ़ने की वजह

स्टडी के लिए टीम ने चूहे के मॉडल को लिया था। उन्होंने एक ब्रेन सेल पर फोकस किया जो मेलनिन कंसंट्रेटिंग हॉर्मोन पैदा करती है। उन्होंन पता लगाया कि यह MCT इंपल्सिव बिहेवियर को प्रभावित करता है। यह स्टडी जर्नल नेचर कम्युनिकेशन में छपा है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments