उच्च रक्तचाप की समस्या को हाइपरटेंशन कहते हैं. हर साल 17 मई का दिन वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे के रूप में मनाया जाता है. यह गंभीर समस्या है. इसे साइलेंट किलर के नाम से भी जाना जाता है. ऐसे में इस समस्या के बारे में सब कुछ पता होना चाहिए. अक्सर लोगों को यह गलतफहमी रहती है कि वह हाइपरटेंशन के बारे में सब कुछ जानते हैं. यदि आप भी उन लोगों में से एक हैं तो नीचे कुछ सवाल दिए जा रहे हैं जिनके उत्तर आप को सबसे नीचे इसी लेख में मिलेंगे. ऐसे में उन सवालों को पढ़कर आपको चार विकल्पों में से एक विकल्प का चुनाव करना है और अगर आपको उत्तर की जांच करनी है तो लेख के सबसे नीचे उत्तर की जांच करें. इससे आपको पता चलेगा कि आप उच्च रक्तचाप की समस्या के बारे में कितना जानते हैं. साथ ही आपकी नॉलेज भी बढ़ेगी.
1 – क्या होता है हाई ब्लड प्रेशर?
- जब हृदय की धमनियों में रक्त का प्रवाह बढ़ने लगता है
- जब मानसिक तनाव बढ़ने लगता है
- जब शरीर की गति धीमी होने लगती है
- इनमें से कोई नहीं
2 – हाई ब्लड प्रेशर का माप क्या होता है
- 135/80 mmhg से अधिक
- 150/90 mmhg से अधिक
- 130/80 mmhg से अधिक
- 130/85 mmhg से अधिक
3 – क्या है हाई ब्लड प्रेशर के लक्षण?
- मूत्र में रक्त आना, सीने में दर्द, आंखों में धुंधला हाइट
- दिल की धड़कन तेज होना, अनिद्रा की समस्या, नाक से खून
- तनाव, सिर में दर्द, सांसो का तेज होना
- इनमें से सभी
4 – क्या है हाइपरटेंशन का कारण?
- तनाव लेना, किडनी की समस्या, थायराइड, ऑइली फूड का सेवन
- शराब, सिगरेट का सेवन, नशा करना
- मोटापे की समस्या, गुस्सा, नींद की कमी, मांसाहार का ज्यादा सेवन करना
- इनमें से सभी
5 – हाइपरटेंशन से होने वाले खतरे क्या है?
- एन्जिनिया होने की संभावना
- हार्ट फेल्योर
- हार्ट डिजीज और कोरोनेरी हार्ट डिजीज का खतरा
- इनमें से सभी
6 – हाइपरटेंशन की जांच कैसे होती है?
- हार्ट की ईसीजी करके
- ब्लड टेस्ट, कोलेस्ट्रॉल टेस्ट और यूरिन टेस्ट के माध्यम से
- हार्ट या किडनी का अल्ट्रासाउंड करके
- उपरोक्त सभी
7 – उच्च रक्तचाप को कैसे रोका जा सकता है?
- आराम करके
- हाई बीपी की दवाई लेकर
- नियमित जांच, व्यायाम, वजन कम करके, सही खानपान के माध्यम से
- इनमें से कोई नहीं



