देशभर से आए हजारों किसानों ने आज भारी-भरकम सुरक्षा के बीच संसद की ओर मार्च शुरू कर दिया। राहुल गांधी ने कहा कि हिंदुस्तान की सरकार किसानों और युवाओं का काम जब तक नहीं करेगी तब तक कुछ नहीं होगा। कोई सरकार किसान और युवाओं का अपमान करेगी तो उसे भी हटा दिया जाएगा।
किसानों की मांग सरकार संसद का विशेष सत्र बुलाकर बीते दिनों किसान संसद की तरफ से पारित दो अहम विधेयकों को पास कराए। पहला कानून किसानों को एक बार में पूरी तरह से ऋण मुक्त किया जाए। दूसरा कृषि उपज का उचित और लाभकारी मूल्य से जुड़ा है। इसमें किसानों की आय फसल की लागत का डेढ़ गुना करने का प्रावधान है।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम नयी दिल्ली जिले में उप-निरीक्षक रैंक तक के लगभग 346 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। अन्य जिलों के 600 पुलिसकर्मी भी उनकी सहायता के लिए मौजूद रहेंगे। निरीक्षक से लेकर अतिरिक्त डीसीपी रैंक तक के 71 अधिकारियों के साथ-साथ नौ पुलिस कंपनियां भी मौजूद हैं। बता दें कि आंध्र प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश समेत देशभर से आए किसान बृहस्पतिवार को रामलीला मैदान में इकट्ठे हुए हैं।




